पेड़ के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव
बाजपट्टी के बंगराहा गांव के सरेह से पुलिस ने 50 वर्षीया अज्ञात महिला की लाश बरामद की। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और एक सप्ताह से क्षेत्र में भटक रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल...

बाजपट्टी। थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव के सरेह से पुलिस ने सोमवार की दोपहर 50 वर्षीया अज्ञात महिला की लाश बरामद की। जानकारी के मुताबिक गेहूं की कटाई के लिए सरेह में गए महिलाओं की नजर शेमल के पेड़ के नीचे पड़ी जब उस लाश पर पड़ी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर पीएसआई तपन कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस बल ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतका मानसिक रूप विक्षिप्त थी। करीब एक सप्ताह से घटनास्थल के समीप ही स्थित एक चिमनी के आसपास भटक रही थी। मृतका पीला रंग की साड़ी और हरे रंग की ब्लाउज पहने हुई थी। वहीं उसकी लाश पीठ के बल पड़ा था। उसके शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नही था। शव से दुर्गंध भी नही आ रही थी। पुलिस ने बताया कि पहचान के लिए पोस्टमार्टम के बाद 72 घण्टे के लिए लाश को सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। घटना को लेकर थाना में यूडी दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।