Kedar Jadhav will bat on Political Pitch Former indian cricketer joins BJP केदार जाधव की नई पारी, सियासत के मैदान पर आजमाएंगे किस्मत; थामा BJP का हाथ, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Kedar Jadhav will bat on Political Pitch Former indian cricketer joins BJP

केदार जाधव की नई पारी, सियासत के मैदान पर आजमाएंगे किस्मत; थामा BJP का हाथ

  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने नई पारी की शुरुआत की है। अब केदार जाधव खुद को राजनीति में मैदान में उतर रहे हैं। 40 साल के केदार जाधव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 8 April 2025 07:29 PM
share Share
Follow Us on
केदार जाधव की नई पारी, सियासत के मैदान पर आजमाएंगे किस्मत; थामा BJP का हाथ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने नई पारी की शुरुआत की है। अब केदार जाधव खुद को राजनीति में मैदान में उतर रहे हैं। 40 साल के केदार जाधव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुंबई के नरीमन प्वॉइंट स्थित भाजपा मुख्यालय में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण मौजूद रहे। केदार जाधव महाराष्ट्र की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं।

छत्रपति शिवाजी को किया नमन
कार्यक्रम के दौरान केदार जाधव ने कहाकि मैं छत्रपति शिवाजी को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा विकास की राजनीति कर रही है। उन्होंने आगे कहाकि बावनकुले के नेतृत्व में भाजपा ज्वॉइन कर रहा हूं। इस मौके पर बावनकुले ने कहाकि हम सभी के लिए यह काफी खुशी का दिन है। केदार जाधव ने जीवन के सभी क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है। मैं घर में उनका स्वागत करता हूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे बताया कि केदार जाधव के अतिरिक्त हिंगोली और नांदेड़ से कुछ अन्य लोगों ने भी हमारी पार्टी को ज्वॉइन की।

बावनकुले ने किया स्वागत
बावनकुले ने कहाकि केदार जाधव एक बेहतरीन इंसान और अच्छे क्रिकेटर हैं। वह यहां पर मोदी जी और विकसित भारत के लिए आए हैं। उनके काफी फैन्स हैं और उनके जैसे लोग हमारी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। वह एक नेशनल आइकॉन हैं। उन्होंने हमसे कहा है कि वह युवाओं को प्रेरित करेंगे। केदार जाधव का जन्म 26 मार्च 1985 में महाराष्ट्र के पुणे में हुआ है। वह मिडिल ऑर्डर के शानदार बल्लेबाज रहे हैं। केदार ने भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू श्रीलंका के खिलाफ 2014 में किया। उन्होंने भारत के लिए 73 वनडे में 1389 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 42.09 का रहा है। इसके अलावा उनकी गेंदबाजी भी काफी असरदार रही है। केदार ने 5.15 के इकॉनमी रेट से 27 विकेट चटकाए हैं।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज , आईपीएल 2025 , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |