Nine-Year-Old Girl Rescued After Abduction in Sherghati शेरघाटी से अपहृत लड़की को गुरुआ से बरामद, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsNine-Year-Old Girl Rescued After Abduction in Sherghati

शेरघाटी से अपहृत लड़की को गुरुआ से बरामद

शेरघाटी के नई बाजार इलाके से अपहरण की गई नौ साल की लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लड़की का अपहरण एक अज्ञात व्यक्ति ने किया था जब वह अपने घर के पास खेल रही थी। पुलिस ने उसे गुरूआ थानाक्षेत्र के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 4 May 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
शेरघाटी से अपहृत लड़की को गुरुआ से बरामद

शेरघाटी के नई बाजार इलाके से अगवा की गई नौ साल की लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लड़की का अपहरण शनिवार की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा तब किया गया था, जब वह अपने घर के पास खेल रही थी। अपहृत लड़की का परिवार चेरकी रोड पर शेरघाटी प्रखंड कार्यालय के समीप रहता है। पुलिस ने रविवार को बताया कि लड़की को गुरूआ थानाक्षेत्र के बारा गांव के पास से बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि बाइकसवार बदमाश द्वारा लड़की का अपहरण कर उसे गुरुआ की तरफ ले जाया जा रहा था। इसी बीच शौच के बहाने लड़की बाइक से उतरी और मौका देखकर तेजी से नजदीक की आबादी की तरफ भाग गई।

शाम हो चुकी थी, अंधेरा था। इसी बीच बारा गांव के एक ग्रामीण ने लड़की को देखा और उसे सुरक्षित करते हुए पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौके से बाइक सवार अपर्ता भी फरार हो गया। अपहर्ता की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार की देर शाम लड़की के अपहरण की बात सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।