Shocking Discovery Woman s Body Found in Semi-Nude State on Highway in Fatehpur फतेहपुर में महिला का अर्द्ध नग्न अवस्था में शव बरामद, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsShocking Discovery Woman s Body Found in Semi-Nude State on Highway in Fatehpur

फतेहपुर में महिला का अर्द्ध नग्न अवस्था में शव बरामद

फोटो -महिला के हाथ और ठुड्ढी पर था गहरा जख्म -काले रंग के गमछा से

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाFri, 11 April 2025 08:28 PM
share Share
Follow Us on
फतेहपुर में महिला का अर्द्ध नग्न अवस्था में शव बरामद

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपीमोड़ के पास गया-रजौली स्टेट हाईवे-70 मुख्य सड़क किनारे से शुक्रवार को सुबह में एक महिला का अर्द्ध नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। महिला का हाथ व ठुड्ढी पर काफी गहरा जख्म पाया गया है। पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में भी कटा का निशान मिला है। उसका चेहरा काले रंग के गमछा से कसकर बंधा हुआ था। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि महिला विक्षिप्त थी, जिसकी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घर से सुबह में टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे फेंका देखा शव

बताया गया है कि गोपीमोड़ के पास शुक्रवार को सुबह में जब ग्रामीण टहलने के लिए घर से बाहर सड़क पर निकले तभी उनकी नजर सड़क किनारे महिला का अस्त-व्यस्त व अर्द्ध नग्न अवस्था में पड़े शव पर पड़ा। इसके बाद वहां काफी संख्या ग्रामीणों इकट्ठा हो गए। महिला के बायें हाथ में गोदना का निशान पाया गया है। महिला कान में सोने का वाली, नाक में सोने बेशर, अंगुली में अंगूठी, पैर में चांदी का पायल और हाथ में चूड़ी पहनी हुई थी। महिला के शरीर पर अस्त-व्यस्त स्थित में पीला रंग का फटा हुआ साड़ी पड़ा था। महिला के शरीर पर से कपड़ा हटा हुआ था और शव के पास एक चटाई भी पड़ी थी। वहां जुटी स्थानीय महिलाओं ने महिला के नग्न अवस्था में पड़े शव पर कपड़ा डाल उसे ढक्कर पर्दा किया।

कठिऔंध गांव की तरफ 5-7 दिन से घूम रही थी महिला

घटना स्थल पर मौजूद रहे कुछ ग्रामीणों ने बताया गया कि महिला को कठिऔंध गांव की तरफ 5-7 दिन से घूमते हुए देखा गया था। वह किसी से कुछ नहीं बोलती थी। उससे उसका नाम-पता पूछने पर भी वह कुछ नहीं बताती थी। वहीं घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों के बीच महिला के शव की हालत को देख तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही थी। ग्रामीणों द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही थी। इधर, घटना की खबर मिलने पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और छानबीन में जुट गए। उन्होंने घटना स्थल की जांच की और महिला के शव का जायजा लिया। साथ ही वहां मौजूद रहे ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी ली। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गया भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हुई है। उसकी पहचान कराने का प्रयास की जा रही है।

कोट

फतेहपुर में महिला का शव मिलने की जानकारी थानाध्यक्ष फतेहपुर से प्राप्त हुई। मामले की जांच के लिए एसडीपीओ वजीरगंज और फतेहपुर थानाध्यक्ष को त्वरित व आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही डॉग स्क्वायड, एफएसएल व तकनीकी टीम को साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए घटना स्थल पर भेजा गया। फतेहपुर थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आनंद कुमार, एसएसपी, गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।