गया: तिलक चढ़ाने गए युवक की गोली मारकर हत्या
बिहार के गया जिले के परैया थाना क्षेत्र में तिलक चढ़ाने गए 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर अपराधी भाग गए। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की गया में इलाज के दौरान मौत...

बिहार के गया जिले के परैया थाना क्षेत्र में तिलक चढ़ाने गए 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर अपराधी भाग गए। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की गया में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सोमवार की देर रात की है। मृतक का नाम कुंदन कुमार पिता अजय यादव है, जो सरबदीपुर का रहने वाला था। युवक तिलक समारोह में करहट्टा गांव गया हुआ था। सरबदीपुर गांव के अजीत यादव की बड़ी बेटी का तिलक करहट्टा के रामाशीष यादव के घर गई हुई थी। रामाशीष यादव के दूसरे बेटे की तिलक का कार्यक्रम चल रहा था।
बताया जा रहा है कि तिलक के दौरान ही कुंदन का कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। इसी दरम्यान उस पर गोली चला दी गई। इससे तिलक में अफरा तफरी मच गई। तिलक के कार्य को बीच में ही छोड़कर घायल युवक को आधी रात में ही जेपीएन अस्पताल गया ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत गयी।
मृतक की मां ने बताया कि मेरे बेटे को तिलक में जाने का मन नहीं था। उसे कुछ लोग दवाब देकर ले गए। जहां उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक की मां ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जिसमें हसपुरा गांव के संतोष यादव को अभियुक्त बनाया गया है। संतोष रामाशीष यादव का दामाद बताया जा रहा है। इसके अलावे सरबदीपुर के राजू यादव व अन्य दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। थाना अध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जो दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।