हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में चार गिरफ्तार
गोपालगंज में नगर थाने की पुलिस ने शनिवार रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर हत्या के प्रयास के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें से अर्जुन साह, जो ढाई वर्षों से फरार था, और टुनटुन राम शामिल हैं।...

गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाने के पुलिस ने शनिवार की रात में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर हत्या के प्रयास के अभियुक्त सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बसडीला गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले में आरोपित ढाई वर्षों से फरार अभियुक्त अर्जुन साह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शहर के कैथवलिया वार्ड नंबर 7 से भी हत्या के प्रयास मामलें में टुनटुन राम को गिरफ्तार किया। जबकि, सरेया वार्ड नंबर 12 शिव मंदिर के समीप से मद्य निषेध के मामले में रमेश राम को गिरफ्तार किया। इसके अलावा बसडीला बाजार में छापेमारी कर पन्ना लाल को गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।