मीरगंज अलग -अलग मामलों में छह गिरफ्तार
उचकागांव,एक संवाददाता। मीरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग- अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर

उचकागांव,एक संवाददाता। मीरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग- अलग स्थानों पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। शराब पीने के आरोप में खरौनी गांव के सेमरा टोला निवासी मुन्ना अंसारी व फुलवरिया थाना क्षेत्र के जटहां निवासी वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मीरगंज थाना के नेरुई गांव निवासी व पॉक्सो एक्ट के आरोपित नवीन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार मद्य निषेध उत्पाद संशोधन अधिनियम की आरोपित व गोसाई पिपरा निवासी विजयंती देवी व जितेंद्र महतो गिरफ्तार किया गया है। पूर्व कांड के आरोपित व सवरेजी गांव निवासी नंदलाल यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सभी आरोपित फरार चल रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।