जनता दरबार में मामलों का किया निपटारा
बैकुंठपुर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि विवाद से संबंधित चार मामलों का निष्पादन किया गया। अंचल पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार की उपस्थिति में 10 मामलों...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSat, 12 April 2025 11:40 PM

बैकुंठपुर। थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित चार मामलों का निष्पादन किया गया। अंचल पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार की उपस्थिति में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई शुरू की गई। दोपहर तक चले जनता दरबार में 10 मामलों पर सुनवाई की गई। भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त अभिलेखों की गहराई से जांच की गई। दोनों पक्षों की उपस्थिति व सहमति बनने के बाद चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।