संवाद कार्यक्रम में उठ रही पेंशन व आवास राशि में बढ़ोत्तरी की मांग
महिलाओं ने संवाद कार्यक्रम में पेंशन और आवास योजनाओं में राशि बढ़ाने की मांग की। कई महिलाओं ने अधिकारियों के सामने बताया कि उन्हें विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन में बहुत कम राशि मिलती है। कार्यक्रम...

- कार्यक्रम में महिलाओं के लिए चल रही 37 तरह की योजनाओं की दी जा रही जानकारी - महिलाएं शौचालय, पानी की निकासी व अन्य मांगों को ले पहुंच रही संवाद कार्यक्रम में खबर में फोटो संख्या 67 है कैप्शन- हथुआ के मानिकपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी देते परियोजना प्रबंधक जीविका प्रियंका गुप्ता व अन्य गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल के बाद अब पेंशन व आवास योजनाओं की राशि में बढ़ोत्तरी करने की मांग महिला संवाद कार्यक्रम में उठने लगी है। मंगलवार को बैकुंठपुर के बांसघाट मंसूरिया गांव में हुए महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंची प्रियंका देवी, सबिता देवी, बबीता देवी सहित कई महिलाओं ने अधिकारियों की उपस्थिति में पेंशन व आवास योजना के तहत फिलहाल मिल रहे रुपए को काफी कम बताया। उनका कहना था कि विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन में सरकार से बहुत कम राशि मिलती है। वहीं हाल आवास योजना का भी है। इन रुपए से उन्हें आवश्यक कार्य पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महिलाओं की इन समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही। वहीं, महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण का अभियान के पांचवे दिन जिले के 28 गांवों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने महिलाओं के लिए संचालित 37 प्रकार के योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं से संबंधित पंपलेट व हैंडविल का भी वितरण किया। परियोजना प्रबंधक प्रियंका गुप्ता ने बताया कि एलईडी स्क्रीन के माध्यम विडियो फिल्म दिखा कर भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।