महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों की दी गई जानकारी
महिला सशक्तिकरण के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी पर हुई चर्चा महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों की दी गई जानकारीमहिला संवाद कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों की दी गई...

महिला सशक्तिकरण के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी पर हुई चर्चा महुआ, एक संवाददाता। महिला सशक्तिकरण के तहत सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन यहां मकसूदपुर ताज ब्रह्म स्थान के पास किया गया। जिसमें सरकार द्वारा महिलाओं को दी गई विभिन्न सुविधाओं की जानकारी डिजिटल टीवी के माध्यम से दी गई। इसमें महिला सशक्तिकरण की बढ़ावा को बताया गया। यहां पर सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें किस-किस क्षेत्र में उपलब्धि मिली है। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए क्या-क्या किया गया है। इसकी विस्तृत जानकारी डिजिटल टीवी के माध्यम से दिखाया गया। संवाद में मुख्यमंत्री बालक बालिका पोशाक योजना, बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना, साइकिल योजना, बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक, बालिका स्नातक प्रोत्साहन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जाति जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, अक्षर आंचल योजना, राजकीय सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह योजना, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, विभिन्न नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी सहित अन्य योजनाओं पर बारीकी से बताया गया। इस मौके पर क्षेत्र की काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। महुआ-02-महुआ के मकसूदपुर ताज में ब्रह्म स्थान के पास महिला संवाद में उपस्थित महिलाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।