Tribute to Rajyogini Ratan Mohini Dadi at Brahma Kumaris in Hajipur राजयोगिनी रतन मोहिनी दादी को दी गयी श्रद्धांजलि, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTribute to Rajyogini Ratan Mohini Dadi at Brahma Kumaris in Hajipur

राजयोगिनी रतन मोहिनी दादी को दी गयी श्रद्धांजलि

हाजीपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजपूत नगर सेवा केंद्र पर राजयोगिनी रतन मोहिनी दादी की स्मृति में श्रद्धांजलि दी गई। विधायक अवधेश सिंह, पार्षद अरुण कुमार सिंह और अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरTue, 22 April 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
राजयोगिनी  रतन मोहिनी दादी को दी गयी श्रद्धांजलि

हाजीपुर। संवाद सूत्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजपूत नगर सेवा केंद्र पर सोमवार को राजयोगिनी रतन मोहिनी दादी की स्मृति में श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संचालिका ब्रह्माकुमारी अंजली तथा सहायक संचालिका ब्रह्माकुमारी आरती के साथ हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, वार्ड पार्षद अरुण कुमार सिंह के अतिरिक्त संस्था के सभी भाई बहनों तथा अनेक श्रद्धालुओं ने संस्था के उत्थान के लिए आजीवन कार्यरत दादी जी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की। संचालिका बीके अंजलि ने कहा कि दादी जी नें 13 वर्ष की आयु में ज्ञान ग्रहण किया और 101 वर्ष की आयु पूरा करके 8 अप्रैल 2025 को इस नश्वर शरीर को त्याग कर परमात्मा की गोद में चली गईं। दादी जी का संपूर्ण जीवन त्याग और तपस्या से भरा हुआ था। वह युवाओं की पथ प्रदर्शक बच्चों की प्रेरक, वृद्धो की सहचरी तथा नारियों को नारायणी बनाने वाली बनकर संस्था में कार्य किया।उन्होंने ब्रह्माकुमारी आंदोलन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अपने जीवन के अंतिम दिनों तक आध्यात्मिक सेवा में सक्रिय रहीं। हाजीपुर -08 - सोमवार को राजयोगिनी रतन मोहिनी दादी की स्मृति में अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।