Grand Kalash Shobha Yatra Celebrated During Ram Navami in Bidupur बिदुपुर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा , Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsGrand Kalash Shobha Yatra Celebrated During Ram Navami in Bidupur

बिदुपुर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्राबिदुपुर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्राबिदुपुर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्राबिदुपुर में अष्टयाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरMon, 7 April 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
बिदुपुर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर रामनवमी के अवसर पर अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा भी निकाले गए। प्रखंड के बिदुपुर पंचायत के बिदुपुर डीह पोखर योगी स्थान बजरंगबली प्रांगण में अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बालिकाएं सहित पुरुष आदि शामिल थे। कलश शोभा यात्रा में शामिल भक्त गण भगवान की जयकार लगाते हुए गंगा नदी तट पहुंचे। गंगा नदी में स्नान करने के उपरांत आचार्य अजीत झा ने विधि विधान के साथ पूजन सभी देवी-देवताओं के कराए। उसके बाद भक्त गण कलश में गंगा जल भरकर पंक्ति में यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुए। यज्ञ को सफल बनाने को लेकर शत्रुघ्न राय, हजारी राय, विश्वजीत राय, राजेश्वर राय, अजय राय, चंद्रशेखर, अमित कुमार, रंजन आनंद, अर्जुन राय, विजय राय, आदि काफी सक्रिय देखे गए। दूसरी ओर शीतलपुर कमालपुर में अधिवक्ता दीनबंधु सिंह के नव निर्मित मकान पर भी अष्टयाम यज्ञ का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। दिलावरपुर पूर्वी जगदंबा स्थान में भी यज्ञ का आयोजन किया गया। बिदुपुर आरएस स्थित संकट मोचन मंदिर अजमतपुर में भी विधि विधान के साथ पूजन एवं हवन किए गए। रामनवमी को लेकर मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की काफी भीड़ देखी गई। बिदुपुर-01-रविवार को बिदुपुर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।