बिदुपुर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाले गए। इस शोभा यात्रा में सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बढ़ चढ़ कर देखी गई। बिदुपुर प्रखंड...

बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाले गए। इस शोभा यात्रा में सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बढ़ चढ़ कर देखी गई। बिदुपुर दिलावरपुर पूर्वी राम जानकी ठाकुरवाड़ी से शोभा यात्रा हिन्दू पुत्र संगठन के भारतेंदु ऋतुराज के नेतृत्व में निकाला गया,जिसमें हजारों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। बैंड बाजा, के साथ भगवा झंडा हाथ में लिए भक्त गण जयकारा करते हुए बिदुपुर से पकौली ब्रह्म स्थान हाजीपुर महानार मुख्य मार्ग में गया, वहां से फिर जुलूस पूर्व दिशा में चेचर घाट स्थित शिव मंदिर के लिए निकाली। शोभा यात्रा बिदुपुर बाजार, खिलवत, दाउदनगर, माइल पकड़ी, भैरोपुर, पकौली ब्रह्म स्थान, रामदौली, कमालपुर, प्रखंड मुख्यालय, मायाराम हाट, नवानगर, मधुरापुर, पानापुर दिलावरपुर, मथुरा, चेचर कुतुबपुर तक गई। लगभग पंद्रह से बीस किलोमीटर दूरी शोभा यात्रा तय की। मधुरापुर में टीनकज के नेतृत्व में शोभा यात्रा में शामिल भक्तों को शरबत आदि पिलाए गए। शोभा यात्रा में बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज, थानाध्यक्ष अरुण कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल के जवान साथ साथ चल रहे थे। इस अवसर पर युवा राजद नेता उत्पल यादव, जन सुराज पार्टी के सरपंच विनोद कुमार सिंह एवं, चंचल कुमार सिंह, पूर्व मुखिया संजीव कुमार, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी इंजीनियर राकेश रौशन, मदनेश सिंह, सुरेन्द्र ठाकुर लोजपा आर, अवध किशोर पांडेय, प्रमोद कुमार, रमाकांत गिरी सहित काफी संख्या में हिंदू स्वाभिमान संगठन से जुड़े कार्यकर्तागण उपस्थित थे। शोभा यात्रा चेचर घाट पर शिव मंदिर के निकट समाप्त हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।