Jandaha Municipality Approves 135 Crore Budget for Development in 2025-26 नपं जंदाहा के बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष का बजट किया गया पारित, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsJandaha Municipality Approves 135 Crore Budget for Development in 2025-26

नपं जंदाहा के बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष का बजट किया गया पारित

जंदाहा। संवाद सूत्र नगर पंचायत जंदाहा के आम बोर्ड की विशेष बैठक में नगर पंचायत जंदाहा के विकास को लेकर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक अरब 35 करोड़ 7 लाख 2 हजार रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरMon, 31 March 2025 02:31 AM
share Share
Follow Us on
नपं जंदाहा के बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष का बजट किया गया पारित

जंदाहा। संवाद सूत्र नगर पंचायत जंदाहा के आम बोर्ड की विशेष बैठक में नगर पंचायत जंदाहा के विकास को लेकर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक अरब 35 करोड़ 7 लाख 2 हजार रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार दास द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि नगर पंचायत जंदाहा के सभागार में आम बोर्ड की विशेष बैठक का आयोजन मुख्य पार्षद कुमारी धर्मशिला की अध्यक्षता में की गई। आम बोर्ड की विशेष बैठक में नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद सरिता कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार दास, रामेश्वर पंडित, आम बोर्ड के वार्ड पार्षद उपस्थित थे। आम बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत के विकास के लिए आय व्यय के वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक अरब 35 करोड़ 7 लाख दो हजार का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। आम बोर्ड की विशेष बैठक के बजट में सड़क एवं नाला के लिए 20 करोड़ स्ट्रीट लाइट के लिए 5 करोड़ मार्केट कांप्लेक्स के लिए 5 करोड़ सामुदायिक शौचालय के लिए 2 करोड़ आवास पशु संरक्षण के लिए एक करोड़ रैन बसेरा के लिए 5 करोड़ बच्चा पार्क के लिए 10 करोड़ वेडिंग जोन के लिए 5 करोड़ के साथ-साथ नल जल, सफाई, सम्राट अशोक भवन इत्यादि निर्माण योजना पर खर्च किए जाने का बजट पारित किया गया है। बताया गया है कि कुल बजट का 26% जंदाहा नगर के गरीबों पर खर्च किए जाएंगे। बैठक में नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे। जंदाहा-01-रविवार को नगर पंचायत के विशेष बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।