Public Outrage Over New Rules by Rajapakar Statistics Officer for Birth and Death Certificates सांख्यिकी पदाधिकारी की मनमानी से लोगों में आक्रोश , Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsPublic Outrage Over New Rules by Rajapakar Statistics Officer for Birth and Death Certificates

सांख्यिकी पदाधिकारी की मनमानी से लोगों में आक्रोश

राजापाकर। संवाद सूत्र सांख्यिकी पदाधिकारी की मनमानी से लोगों में आक्रोशसांख्यिकी पदाधिकारी की मनमानी से लोगों में आक्रोशसांख्यिकी पदाधिकारी की मनमानी से लोगों में आक्रोशसांख्यिकी पदाधिकारी की मनमानी...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरWed, 9 April 2025 02:03 AM
share Share
Follow Us on
सांख्यिकी पदाधिकारी की मनमानी से लोगों में आक्रोश

राजापाकर। संवाद सूत्र प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के मनमाने रवैए से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। विदित हो कि नए सांख्यिकी पदाधिकारी निर्भय कुमार आजाद ने 18 मार्च को प्रखंड कार्यालय में पदभार ग्रहण किया है। लेकिन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार एवं शुक्रवार को आने की बात कही है, लेकिन उस दिन भी सुलभ नहीं होते हैं। जिससे लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में काफी कठीनाई होती है। पूर्व के सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा बनाए गए नियम को रद्द कर उनके द्वारा नए-नए नियम बनाए गए हैं। जिससे आम जनता को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कागज की पूर्ति करना मुश्किल है। एक वर्ष के अंदर के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र नोटरी के शपथ पत्र पर ही पूर्व में बनाए जात जाते थे। जबकि उनके द्वारा मजिस्ट्रेट का शपथ पत्र बनाने की बात कही जा रही है। जिससे इस मामले में लोगों के खर्च बढ़ गये हैं। वहीं उनके पदस्थापना के बाद से एक भी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना है, नहीं कोई सुधार का कार्य हुआ है। जिससे आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। बच्चों का नए सत्र में विद्यालय में एडमिशन हो रहा है जिसमें जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। लेकिन उनके द्वारा नए-नए नियम एवं कागज की मांग किए जाने से अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र बनाने में पसीने छूट रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, राजीव राय, पवन कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार आदि लोगों ने जिला पदाधिकारी वैशाली से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में नए नियम की बात करने वाले सांख्यिकी पदाधिकारी को आम जनता के लिए सुलभ कागज देने का निर्देश दिए जाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।