BJP Leaders Illuminate Ambedkar Statue Ahead of Dr B R Ambedkar Jayanti in Arwal बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलें भाजपा कार्यकर्ता, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBJP Leaders Illuminate Ambedkar Statue Ahead of Dr B R Ambedkar Jayanti in Arwal

बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलें भाजपा कार्यकर्ता

अरवल, निज संवाददाता। सामाजिक समरसता उनका अभिष्ट था, जबकि सबको न्याय उनका ध्येय था। बाबा साहेब एक समाज सुधारक भी थे।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 13 April 2025 10:15 PM
share Share
Follow Us on
बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलें भाजपा कार्यकर्ता

अरवल, निज संवाददाता। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर अरवल प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में अवस्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की। इस मौके पर बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर भारत में वर्गहीन और वर्णहीन समाज के पक्षधर थे। सामाजिक समरसता उनका अभिष्ट था, जबकि सबको न्याय उनका ध्येय था। बाबा साहेब एक समाज सुधारक भी थे। यही कारण है कि वे भाजपा कि राष्ट्रवादी राजनीति के केंद्र बिंदू भी हैं। भारत को लिखित संविधान बाबा साहब ने ही दिया, जिसमें सूक्ष्म से सूक्ष्म बातों का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि बाबा साहब की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके प्रतिमा का साफ सफाई की गई। बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के जयंती पर भाजपा का विभिन कार्यक्रम जिला के प्रत्येक मण्डल में मनाया जाएगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष चन्दन खत्री, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र विश्वकर्मा, जिला महामंत्री संजीव कुमार, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, नगर महामंत्री प्रशांत मिश्रा, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय कुमार, शेषनाग ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता नन्द किशोर यादव, जिला प्रवक्ता राहुल यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो- 13 अप्रैल अरवल- 20 कैप्शन- अरवल स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप जलाते भाजपा के नेता व कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।