भारतीय जनता पार्टी विकास को मानती है मूल एजेंडा: प्रमोद
सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने किया। सम्मेलन की शुरुआत विधान पार्षद डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और...

सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शहर तेलपा में भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने किया। सम्मेलन की शुरुआत विधान पार्षद डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विधान पार्षद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीड हैं। भारतीय जनता पार्टी विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। लगातार पार्टी तेजी के साथ विकास कर रही है तथा देश एवं प्रदेश में पार्टी नया इतिहास भी रच रही है। विपक्ष को विकास दिखाई नहीं पड़ रहा है ,जबकि आम जनता पार्टी के विकास कार्यों की सराहना कर रही है ।आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 225 सीट को लक्ष्य बनाकर कार्य कर रही है तथा एक बार पुन: बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी ।भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान विश्व शक्ति, विश्व गुरु के रूप में विश्व पटल पर भारत स्थापित हो रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रोफेसर रामकिशोर सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष राधाकांत शर्मा, प्रदेश परिषद सदस्य इंजीनियर संजय कुमार, जिला महामंत्री संजीव कुमार ,संगीता कुशवाहा, गुलशन कुशवाहा, जय साहू, वीरेंद्र कुमार, सत्येंद्र विश्वकर्मा, मुन्नी चंद्रवंशी ,अमृतराज उपाध्याय, भास्कर कुमार, मुकेश भगत समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो- 08 अप्रैल अरवल- 11 कैप्शन- करपी प्रखंड के शहरतेलपा में कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष व विधान डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।