Increasing Stray Cattle Population Causes Accidents in Makhdoompur बाजार में आवारा पशुओं से रहता है दुर्घटना का डर, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsIncreasing Stray Cattle Population Causes Accidents in Makhdoompur

बाजार में आवारा पशुओं से रहता है दुर्घटना का डर

मखदुमपुर में इन दिनों आवारा पशुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे बाजार और सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। पशुपालक बछड़ों को अनजान जगहों पर छोड़ देते हैं, जिससे यह समस्या और बढ़ गई है। स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 13 April 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
बाजार में आवारा पशुओं से रहता है दुर्घटना का डर

मखदुमपुर ,निज संवाददाता।प्रखंड मे इन दिनों आवारा पशुओं की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है। बाजार और सड़कों पर आवारा पशु घूमते नजर आ जाते हैं। ऐसे बहुत से मामले आते हैं जिसमें पशुओं के कारण दुर्घटना हो रही है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि सामने पशु के आ जाने के कारण बाइक चालक या दूसरे वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। ग्रामीण सड़कों के अलावा हाईवे एवं शहर क्षेत्र में भी आवारा पशु की संख्या अधिक हो गई है। पशु भोजन की तलाश में कचरे के ढेर एवं सब्जी विक्रेताओं के आसपास भी घूमते नजर आते हैं। मखदुमपुर बाजार के सब्जी विक्रेता श्रवण साव ने बताया कि बहुत संख्या में छोटे-छोटे बछड़े पशुपालक आवारा छोड़ देते हैं। हम लोग के द्वारा फेके गए सड़े गले सब्जी एवं फल खाने के लिए हुए चक्कर लगाते रहते हैं। वही एक पशुपालक ने बताया कि वर्तमान समय में बछड़े का कोई उपयोग नहीं रह गया है। दूध छूटने के बाद अधिकांश किसान एवं पशुपालक बछड़े को अनजान जगह पर लाकर छोड़ देते हैं, जो बाजार एवं सड़क पर घूमते रहते हैं। इन पशुओं के रखने के लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं है। वही पशु चिकित्सा डॉ संजय कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में गाय एवं भैंस के छोटे बछड़े एवं पाडे को खुले में छोड़ दिया जाता है। जो एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए जगह-जगह पर उपाय होना चाहिए। फोटो- 13 अप्रैल जेहाना- 18 कैप्शन- मखदुमपुर बाजार में बीच सड़क पर घूमते आवारा पशु।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।