ग्रामीण बच्चों को भी खेल के दुनिया में आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर
इन्जोर में करीब दस लाख रुपये की लागत से बने खेल मैदान का हुआ उदघाट्न, प्रखंड के इंजोर उच्च विद्यालय में खेल मैदान मैदान का उद्घाटन किया गया। उदघाटन जनता दल यू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने किया।

इन्जोर में करीब दस लाख रुपये की लागत से बने खेल मैदान का हुआ उदघाट्न स्टेडियम में बनाए गए हैं बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट एवं रनिंग पैड मेहन्दीया, एक संवाददाता। प्रखंड के इंजोर उच्च विद्यालय में खेल मैदान मैदान का उद्घाटन किया गया। उदघाटन जनता दल यू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जितेंद्र पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में पूरे बिहार के सभी पंचायतों में खेल मैदान एवं स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है ताकि गांव गवई के बच्चों को भी खेल के दुनिया में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके एवं उनकी प्रतिभा का विकास हो।
बिहार सरकार बिहार के सभी क्षेत्रों में विकास के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में सरकारी नौकरियों की भरमार है। एक साथ दो लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली की गई और अन्य विभागों में भी सरकारी नौकरिया दी जा रही है। बिहार सरकार ने अगले वर्ष तक 25 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। श्री पटेल ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है। खेल मैदान का निर्माण करीब तीन माह के अंदर कर लिया गया है। इसके निर्माण में 9,95,636 रुपए की राशि खर्च की गई है। इस स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट के अलावे रनिंग पैड भी बनाए गए हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। मुखिया विनय पटेल ने कहा कि इन्जोर पंचायत के इन्जोर हाई स्कूल में इस तरह के खेल मैदान का निर्माण हो जाने के बाद खासतौर से युवाओं के बीच में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वह विभिन्न तरह के खेल का आनंद अपने घर बैठे अपने ही मैदान पर ले सकेंगे। साथ ही खेल मैदान में बच्चे अपनी प्रतिभा को भी निखारेंगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के पहल पर ही ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्राम की प्रतिभा का भी विकास निश्चित तौर पर होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रामविनय पटेल ने की। इस अवसर उप मुखिया यशवंत पटेल, जदयू नेता गुडु पटेल, धर्मेन्द्र सिंह, टुटु शर्मा, रौशन पटेल, रामबचन पासवान सहित अनेकों लोग उपस्थित थे। फोटो- 19 मई अरवल- 02 कैप्शन- अरवल के इंजोर खेल मैदान का उद्ष्घाटन करते जदयू नेता जितेन्द्र पटेल व अन्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।