JD U Leaders Meeting in ITI to Discuss Bihar Development and Election Strategy बिहार को विकसित बनाने में नीतीश की है अहम भूमिका, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsJD U Leaders Meeting in ITI to Discuss Bihar Development and Election Strategy

बिहार को विकसित बनाने में नीतीश की है अहम भूमिका

करपी, निज संवाददाता। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने पंचायत अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार के द्वारा विकास के कीर्तिमान बनाए जा रहे हैं।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 13 April 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
बिहार को विकसित बनाने में नीतीश की है अहम भूमिका

करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटीआई संस्थान के सभा कक्ष में जदयू नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष उपस्थित हुए। अध्यक्षता करपी प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने पंचायत अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार के द्वारा विकास के कीर्तिमान बनाए जा रहे हैं। इनके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। बिहार को विकसित बनाने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही है। आने वाले चुनाव में हम सभी लोगों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। सभी लोगों से मिलकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। कानून व्यवस्था से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में बिहार ने उल्लेखनीय प्रगति किया है। शांति के साथ बिहार में लोग रह रहे हैं। घर की बेटियां साइकिल पर सवार होकर विद्यालय तथा कोचिंग संस्थान जा रही है। इन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि एकजूटता दिखाते हुए भारी मतों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बिहार में बनाएं। गठबंधन के नेताओं ने इस वर्ष 225 सीट का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी लोगों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। बैठक में संजीव पटेल, सुधीर पटेल, मुन्ना सिंह, जितेंद्र कुमार, मुर्तजा खान, विजेंद्र सिंह, किनेश्वर सिंह समेत कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।