Severe Heatwave Hits Banka Temperature Reaches 39 C बांका में भीषण गर्मी ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsSevere Heatwave Hits Banka Temperature Reaches 39 C

बांका में भीषण गर्मी ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

पेज चार की लीडपेज चार की लीड बांका। एक संवाददाता जिले में सोमवार को गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों का हाल

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाTue, 22 April 2025 04:59 AM
share Share
Follow Us on
बांका में भीषण गर्मी ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

बांका। एक संवाददाता जिले में सोमवार को गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह 7:00 बजे से ही धूप तेज हो गई थी, जिससे दिन चढ़ते ही उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी का असर इतना तेज था कि सुबह 10:00 बजे के बाद बाजारों में चहल-पहल काफी कम हो गई। लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द से जल्द घरों में लौटने लगे। भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया। गर्मी के साथ-साथ बिजली की कटौती ने भी लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। लगातार हो रही बिजली की आवाजाही के कारण पंखे और कूलर भी बेकार साबित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालत और भी खराब है, जहां कई घंटों तक बिजली गुल रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के इस प्रकोप से बचने के लिए सरकार को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि लोग घरों में थोड़ी राहत पा सकें। वहीं, डॉक्टरों ने इस मौसम में अधिक से अधिक पानी पीने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। गर्मी का यह प्रकोप आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है, जिससे जनजीवन पर और भी प्रभाव पड़ सकता है। मौसम विभाग का मानना है कि इस सप्ताह तापमान में लगातार वृद्धि रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।