Mahagathbandhan Meeting Held in Sonbhadra to Form Coordination Committee for Upcoming Elections विकास के सभी मोर्चे पर फेल है एनडीए सरकार, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsMahagathbandhan Meeting Held in Sonbhadra to Form Coordination Committee for Upcoming Elections

विकास के सभी मोर्चे पर फेल है एनडीए सरकार

करपी, निज संवाददाता।सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल के बंसी प्रखंड अध्यक्ष महाराणा यादव को महागठबंधन समन्वय समिति का समन्वयक बनाया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 22 May 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
विकास के सभी मोर्चे पर फेल है एनडीए सरकार

करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को महागठबंधन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल के बंसी प्रखंड अध्यक्ष महाराणा यादव को महागठबंधन समन्वय समिति का समन्वयक बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने की। बैठक में इंडिया महागठबंधन के सभी दल के अध्यक्ष सचिव उपस्थित थे।इंडिया गठबंधन के सभी दल से एक प्रखंड अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष या प्रधान महासचिव को इस कमेटी में शामिल किया गया है। समन्वय समिति का मुख्य उद्देश्य है कि सभी दल के पदाधिकारी समेत सभी कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर चले, ताकि पंचायत और बुथ स्तर पर विधानसभा चुनाव में मजबूती से प्रसार प्रसार हो सके।

सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहंचाना प्रमुख उद्देश्य है। आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को बदलकर इंडिया महागठबंधन की सरकार बने इसके लिए समन्वय समिति मिलकर काम करेगी। बैठक में विआईपी पार्टी से दूधेश्वर कुमार मनोज कुमार, भाकपा माले से राजेश्वरी यादव, सीपीएम से विशेश्वर पंडित और रामकुमार पासवान को कोऑर्डिनेशन कमिटी का सदस्य बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।