गांव की समस्याओं को हल करने की उठाई मांग
अरवल, निज प्रतिनिधि।महिलाओं ने सरकार से अपने गांव में पुल निर्माण, डिग्री कॉलेज, उप स्वास्थ्य केंद्र और जीविका भवन बनाने की मांग रखी।

अरवल, निज प्रतिनिधि। करपी प्रखंड के मुरारी पंचायत के समनपुर बद्दो गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें, गांव की महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सरकार से अपने गांव में पुल निर्माण, डिग्री कॉलेज, उप स्वास्थ्य केंद्र और जीविका भवन बनाने की मांग रखी। इस कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक नारायण चौधरी, सामुदायिक समन्वयक प्रमोद कुमार सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे। जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तीकरण और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रत्येक प्रखंड में दो पालियों में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
वहीं संवाद रथ के द्वारा ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगों को बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। संवाद में महिलाएं बेबाक होकर अपनी बातें रख रही हैं। महिलाएं छोटी- बड़ी मुद्दों को सामने ला रही है। जिसके निदान के लिए नोट किया जा रहा है। अबतक 184 महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।