Grand Kalash Yatra for Ram Lakhan Janaki and Hanuman Pran Pratishtha in Chauhandih Village राम लखन जानकी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsGrand Kalash Yatra for Ram Lakhan Janaki and Hanuman Pran Pratishtha in Chauhandih Village

राम लखन जानकी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा

खैरा के चौहानडीह गांव में बोधनाथ शिवालय के प्रांगण में राम लखन जानकी और हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा हेतु 9 दिवसीय नवाह परायण का आयोजन किया गया। बुधवार को 801 कलश यात्रियों ने शोभा यात्रा में भाग लिया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईThu, 1 May 2025 03:32 AM
share Share
Follow Us on
राम लखन जानकी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा

खैरा । निज संवाददाता प्रखंड के चौहानडीह गांव स्थित बोधनाथ शिवालय के प्रांगण में होने वाले राम लखन जानकी एवं हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा 9 दिवसीय नवाह परायण को लेकर बुधवार के सुबह कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 801 कलश यात्रियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कुमारी कन्याएं व सुहागवती महिलाओं ने भाग लिया । बुधवार की सुबह सभी महिलाएं यज्ञ स्थल पर पंक्तिबद्ध हुई। जिन्हें यज्ञ कर्मियों ने मिट्टी का कलश व चुनरी भेंट किया। महायज्ञ के यज्ञाचार्य दुर्गा दत्त आचार्य पंडित दशरथ झा कृष्णानंद झा पूर्णानंद पांडे थे। जबकि यजमान श्याम सुंदर सिंह धर्मपत्नी सत्यभामा देवी बालिंदर सिंह धर्म पत्नी रेखा देवी सिंटू कुमार सिंह धर्मपत्नी संगीता सिंह विजय सिंह धर्मपत्नी मीना देवी विभाकर सिंह धर्मपत्नी डैजी सिंह यज्ञाचार्य यजमान से कलश का संकल्प करवाया और कलश यात्री कियुल नदी के भौड़ घाट के लिए प्रस्थान किये।

यात्रियों के आगे आगे ढ़ोल बाजा बजते जा रहा था तो ग्रामीण हाथों में पताका लहराते चल रहे थे। युवक जय राम हनुमान का जय घोष कर रहे थे। महिलाएं गीत गाती चल रही थी। कियुल नदी पहुंचने के बाद महिलाओं ने कलश में जल संग्रह किया और पंडित दुर्गा दत्त आचार्य जल को संकल्प कराया । पुन: कलश यात्री यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान कर गई । इस भव्य कलश यात्रा से न सिर्फ चौहानडीह गांव ही बल्कि कि गोपालपुर रायपुरा परसा भौड़ घनबेरिया वाजपेयी टोला के बाद कलश यात्री यज्ञ स्थल पर पहुंची और कलश को यज्ञ पंडाल में विधि विधान के साथ रखा गया । यज्ञाचार्ज ने बताया कि कलश यात्रा एक पवित्र कार्य है। जिसके जल से संपूर्ण यज्ञ का धर्म अनुष्ठान पूर्ण होता है लोगों की मनौतिया पूर्ण होती है। गांव में सुख समृद्धि और शांति का माहौल होता है। ग्रामीण क्षेत्र की मिट्टी पवित्र हो जाती है। उन्होंने कहा कि गुरुवार की प्रति संध्या 7:00 बजे से अयौध्या की प्रसिद्ध कथा वाचिका राधिका किशोरी का प्रवचन होगा। इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित थे। यज्ञ स्थल पर शांति व्यवस्था कायमरखने के लिए दर्जनों स्वयंसेवक नियुक्त किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।