Honor Ceremony for Divyang and Livelihood Sisters in Jamui एक हजार दिव्यांगों व जीविका दीदियों को किया गया सम्मानित, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsHonor Ceremony for Divyang and Livelihood Sisters in Jamui

एक हजार दिव्यांगों व जीविका दीदियों को किया गया सम्मानित

जमुई के द्वारिका विवाह भवन में रविवार को दिव्यांग जनों और जीविका दीदियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हजारों दिव्यांग और जीविका दीदियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अमरेंद्र कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईMon, 10 Feb 2025 02:31 AM
share Share
Follow Us on
  एक हजार दिव्यांगों व जीविका दीदियों को किया गया सम्मानित

जमुई, नगर संवाददाता शहर स्थित द्वारिका विवाह भवन में रविवार को दिव्यांग जनों व जीविका दीदियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जमुई विधानसभा अंतर्गत एक हजार से अधिक दिव्यांग जन और जीविका दीदी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी अमरेंद्र कुमार अत्री उर्फ खोखन सिंह व मौजूद लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात जीविका दीदियों के द्वारा स्वागत गान व राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत की गई। जिसके बाद मुख्य अतिथि अमरेंद्र कुमार अत्री उर्फ खोखन सिंह के द्वारा मौजूद दिव्यांगों को कंवल और जीविका दीदियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अमरेंद्र कुमार अत्री उर्फ खोखन सिंह ने मौजूद दिव्यगों और जीविका दीदियों की समस्याओं से भी अवगत हुए। मौके पर अमरेंद्र कुमार अत्रि ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले चुनाव में हमारा साथ दीजिए मैं आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा। लोकल फोर वोकल पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आपकी समस्याओं का निदान आपके बीच रहने वाले सेवक ही कर सकते है। आगे उन्होंने भ्रष्टाचार और जनता से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने बताया कि मैं और मेरे कार्यकर्ता लगभग 6 महीने से गांव गांव घूमकर वहां के वंचित लोगों की मदद कर रहे है। मैं अपने सीमित संसाधनों के बदौलत ही आपकी मदद कर रहा हूं। वहीं स्थानीय नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि शिकारी आयेगा जाल बिछाएगा पर इस बार आपलोग फसना नहीं है। मेरे हाथों को मजबूत कीजिए मैं आपका बेटा और भाई बनकर आपके बीच रहकर आपकी समस्याओं का निदान करूंगा। अंत में अपने संबोधन में उन्होंने अपने द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी लोगो से साझा की और विश्वास दिलाया कि आगे भी मेरी मदद जारी रहेगी। मौके पर जिला दिव्यांग संगठन बिहार के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, अगस्त उपाध्याय, चंद्रशेखर मेहता, मुंशी रविदास, अधिकलाल मंडल, कलाम, लुकमान, जमशेद सहित हजारों लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।