सौरभ कुमार होंगे जमुई के नए अनुमंडल पदाधिकारी
सौरभ कुमार होंगे जमुई के नए अनुमंडल पदाधिकारी। सौरभ कुमार होंगे जमुई के नए अनुमंडल पदाधिकारी।सौरभ कुमार होंगे जमुई के नए अनुमंडल पदाधिकारी।

जमुई। कार्यालय संवाददाता बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी सौरभ कुमार जमुई के नए अनुमंडल पदाधिकारी होंगे। वे वर्तमान में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में डीसीएलआर के पद पर पदस्थ हैं। उनका उक्त पद से जमुई एसडीएम के पद पर पदस्थापन किया गया है। सरकार ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। उधर जमुई के वर्तमान एसडीएम अभय कुमार तिवारी को " वेटिंग फॉर पोस्टिंग " की स्थिति में रखा गया है। उन्हें तत्काल सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने के लिए निदेशित किया गया है। श्री तिवारी 07 सितंबर 2021 को बतौर एसडीएम पदभार ग्रहण किया था। राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार : नीतीश।
सीएम ने की बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा। डीएम और एसपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े , किया निर्देशों को आत्मसात। फोटो: 23: विडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेते अधिकारी जमुई। कार्यालय संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। राज्य सरकार बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को हर-संभव मदद करती है। इसे ध्यान में रखते हुये सभी संबद्ध विभाग और अधिकारी सतर्क रहें। सीएम ने कहा कि आपदा के समय हमलोग लगातार बाढ़ एवं सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर तथा एरियल सर्वे के माध्यम से भी स्थिति का जायजा लेते हैं ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं हो। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी एवं संबंधित विभाग बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इस महीने के अंत तक बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली जाय। जिलाधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर स्थिति का आकलन करें तथा लोगों से बात कर समस्याओं का समाधान करें। सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती समय पर की जाय। नदी के तटबंधों की सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली जाये ताकि कहीं पर तटबंध टूटने की घटना न हो। बाढ़ की स्थिति में लोगों के ईलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली जाय। पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। बाढ़ या सुखाड़ में फसल क्षति की स्थिति में किसानों की सहायता के लिए पूरी तैयारी कर ली जाय। बाढ़ या सुखाड़ की आपदा की स्थिति में लोगों को राहत पहुँचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था पूर्व में ही कर ली जाय। आपदा प्रबंधन विभाग लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग करे ताकि लोगों को कोई समस्या नहीं हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुये हर चीज पर नजर रखनी है और पूरी तरह से सतर्क रहना है। मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी। सभी जिलों के प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव जिलों में जाकर बैठक करें एवं वस्तु स्थिति की जानकारी लें और उस आधार पर कार्य करें। जून के प्रथम सप्ताह तक अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति एवं समस्याओं का बेहतर ढंग से आकलन कर उसके समाधान के लिये कार्य करें। समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी , वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक भी जुड़े रहे। बैठक में विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बिहार मौसम सेवा केन्द्र द्वारा तैयार की गयी मॉनसून ऋतु 2025 के लिये वर्षापात के पूर्वानुमान के संबंध में जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस वर्ष माह जून में सामान्य से कम वर्षापात होने की संभावना है। माह जुलाई , अगस्त एवं सितम्बर में सामान्य वर्षापात की संभावना है। इस वर्ष जून से सितम्बर की अवधि में राज्य में सामान्य वर्षापात होने की संभावना है। प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों से संबंधित मुख्य बातों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सभी जिलों एवं संबद्ध विभागों को विस्तृत निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने नाव संचालन , पॉलिथिन शीट , राहत सामग्री की उपलब्धता , दवा , पशुचारा , बाढ़ आश्रय स्थल , सामुदायिक रसोई , ड्राई राशन पैकेट्स , फूड पैकेट्स , जिला आपातकालीन संचालन केंद्र आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिस प्रकार सामुदायिक रसोई का संचालन किया जाता है , उसकी प्रशंसा पूरे देश में है। बाढ़ राहत शिविर का संचालन , मुख्यमंत्री राहत कोष से की जानेवाली व्यवस्था , अनुग्रहिक अनुदान के भुगतान की व्यवस्था , राज्य आपताकालीन संचालन केन्द्र के माध्यम से आपदा की स्थिति का आकलन और उसके लिये समन्वय कर त्वरित कार्रवाई के संबंध में भी उन्होंने जानकारी दी। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने भी अपने विभाग द्वारा संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने को लेकर की गई तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जमुई एनआईसी में डीएम अभिलाषा शर्मा , पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद की उपस्थिति में डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल , पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता ई.प्रिंस कुमार, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार समेत अधिकांश संबंधित अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल थे। सभी ओहदेदारों ने देय निर्देशों को आत्मसात किया और उसे फलीभूत किए जाने का संकल्प लिया। शहरी क्षेत्र के विकास के लिए जमुई को 6 व सिकंदरा को मिले एक करोड़ नीतीश ने खोला विकास का पिटारा , मिले 1002 करोड़ के 1327 प्रोजेक्ट। जमुई नगर परिषद की छः और सिकंदरा नगर पंचायत की दो योजना शामिल। फोटो: 24: जमुई। कार्यालय संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को 1002 करोड़ की 1327 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। पटना में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , विजय कुमार सिन्हा , विभागीय मंत्री जीवेश मिश्र समेत कई नामित अधिकारी उपस्थित थे। नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत जल निकासी प्रणाली का सुदृढ़ीकरण , नई सड़क और स्ट्रीट लाइट्स का निर्माण , नगर विकास क्षेत्रों में पार्कों का विकास , ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था , ई-गवर्नेंस और नागरिक सेवाओं का डिजिटलीकरण , शहरी गरीबों के लिए आवास निर्माण आदि कल्याणकारी कार्य शामिल है। अंकित योजनाओं में जमुई नगर परिषद की कुल 06 योजना के लिए छः करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं सिकंदरा नगर पंचायत के कुल 02 योजनाओं के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की गई है। स्वीकृत योजनाओं के धरा पर उतरने के बाद जमुई और सिकंदरा का शहरी क्षेत्र विकास का एक और छलांग लगाएगा। पटना से शिलान्यास कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीधा प्रसारण किया गया। जमुई समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष से विधायक दामोदर रावत , श्रेयसी सिंह , जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा , डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल , नजारत उप समाहर्ता अमु आमला , जमुई नगर परिषद अध्यक्ष मो. हलीम , सिकंदरा नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी देवी , जमुई नगर परिषद उपाध्यक्ष नीतीश कुमार , सिकंदरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज कुमार , जमुई नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.प्रियंका गुप्ता , झाझा कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन वर्मा , सिकंदरा कार्यपालक पदाधिकारी अनिशा कुमारी आदि ओहदेदार वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े और शिलान्यास कार्यक्रम के साक्ष्य बने।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।