गंगा में गाद, मनिहारी गंगा तट करीब 600 मीटर दूर
मनिहारी में गंगा नदी की मुख्य धारा में सल्टि भरने के कारण नदी दक्षिण की ओर शफ्टि हो रही है। यह स्थिति लगभग 15 किलोमीटर तक फैली हुई है। इस वर्ष पानी की गहराई कम हो गई है और घाट से 600 मीटर दूर बह रही...

मनिहारी, निज संवाददाता। गंगा नदी की मुख्य धारा में सल्टि भर जाने से मनिहारी गंगा तट हर वर्ष गंगा नदी के दक्षिण भाग की ओर शफ्टि होती जा रही है। यह स्थिति मनिहारी से अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र तक लगभग 15 किलोमीटर तक की है। इस वर्ष भी गंगा नदी के मुख्य भाग में सल्टि भर जाने से गंगा में पानी की गहराई कम हो गई और मुख्य घाट से करीब 600 मीटर दक्षिण भाग से बह रही है। इसके कारण गंगा घाट पर पानी बहुत कम हो गया है। गंगा नदी हर वर्ष कभी इधर तो कभी उधर जगह बदलती रहती है। कुछ वर्ष पूर्व से मनिहारी गंगा तट पर नदी की मुख्य धारा एक ही जगह पर स्थिर थी। पर पिछले दो वर्षों से नदी की मुख्य धारा में गाद आ जाने से नदी का किनारा दक्षिण दिशा से बहने लगा है। इस वर्ष मुख्य घाट के पास नदी में पानी कम होने के कारण मनिहारी से साहेबगंज के बीच चलने वले मालवाहक जहाज का ठहराव स्थल कुटी घाट पर बनाया गया है। यही हालात मनिहारी के कटाव ग्रस्त क्षेत्र गांधी टोला और बाघमारा के पास भी दिख रहा है। लोगों का मानना है कि पिछले वर्ष दक्षिणी भाग से सल्टि कटिंग कर नदी के मुख्य धारा को मोड़ दिया था। कनीय अभियंता पंकज सद्धिार्थ ने बताया की लगातार चार वर्षों से बाढ़ के पूर्व गंगा नदी की धारा को मोड़ने के लिए बाघमारा के पास नदी के दक्षिणी भाग से सल्टि की कटिंग कर मुख्य धारा को दक्षिण भाग में मोड़ने का प्रयास किया गया था। जिसके कारण बाघमारा से आगे मनिहारी की ओर नदी में गाद जम रहा है। जिसके कारण गंगा नदी मनिहारी गंगा घाट पर दक्षिण की ओर शफ्टि होती जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।