सुबह से ही तेज बारिश, देर रात तक 26 एमएम बारिश की संभावना
सुबह से ही तेज बारिश, देर रात तक 26 एमएम बारिश की संभावना सुबह से ही तेज बारिश, देर रात तक 26 एमएम बारिश की संभावना सुबह से ही तेज बारिश, देर रात तक 2

कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार एवं आसपास के इलाके में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार की देर रात जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई और वातावरण में नमी बढ़ गई। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हल्की बारिश के साथ मौसम और भी सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार रात भर जिले में करीब 12 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आगामी 24 घंटों के दौरान आसमान में 50 फीसदी तक बादल छाए रहने की संभावना है, वहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी उम्मीद जताई गई है। साथ ही दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है।
9 से 17 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी पुरवा हवा
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि इस दौरान 9 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलेंगी, जो बारिश की संभावना को और मजबूती देंगी। वहीं बुधवार को जिले में दक्षिणी दिशा से 8 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे वातावरण ठंडा और नम रहा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिले में करीब 90 फीसदी बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बारिश से किसानों को राहत
बारिश से जहां खेतों में नमी बनी है, वहीं यह खरीफ फसलों की तैयारी में जुटे किसानों के लिए राहत भरी साबित हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल में ऐसी बारिश मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने में सहायक होती है। मौसम विभाग ने नागरिकों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
काले बादलों के बीच बारिश से मौसम सुहाना
कुरसेला, निज प्रतिनिधि
गुरुवार की सुबह हुए बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आसमान में काले घने बादलों के डेरा जमाने से दिन में अंधेरा छा गया। बादलों के मंडराने के बीच अचानक तेज बारिश शुरु हो गई। कुछ देर की बारिश और हल्की हवा के कारण ठंड का एहसास हुआ। बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी है। किसान रविन्द्र मंडल, रामसेवक मंडल, छेदी मंडल ने बताया कि बारिश से आम, लीची के साथ मक्का सहित सब्जी की फसल को अधिक लाभ हुआ है, लेकिन तम्बाकू और गेहूं की फसल को नुक्सान भी पहुंचा है। बढ़ती गर्मी के बीच बारिश से लोगों को राहत मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।