भगवानपुर में 10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
उड़िसा से पिठ्ठु बैग में गांजा लेकर आ रहे थे दोनों तस्कर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और दबोचा

भगवानपुर । संवाद सूत्र उड़िसा से गांजा लेकर आ रहे दो तस्करों को भगवानपुर थाना पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर जितेंद्र कुमार पिता सुनिल महतो, अमित कुमार पिता स्व. किशुन राय भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही शाहमियां रोहुआ गांव निवासी बताए गए हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों युवक उड़िसा स्टेशन से गांजा लेकर ट्रेन से हाजीपुर आए थे और हाजीपुर से ऑटो से भगवानपुर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक पिठ्ठू बैग लेकर तेजी से चल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ थाना क्षेत्र के बांथु मोड़ के पास पहुंची। पुलिस ने देखा कि दोनों तस्कर भागने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर दोनों तस्करों को पकड़ लिया। इस दौरान कानूनी प्रक्रिया कर दोनों तस्करों की तलाशी ली तो दोनों तस्करों के बैग से 10 किलो 345 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मामले की प्राथमिकी एसआई राम विनय राम के लिखित बयान पर दर्ज की गई और गिरफ्तार दोनों तस्कर को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दर्ज मामले में गिरफ्तार दोनों तस्कर के अलावा ज्ञाना सहनी उर्फ रंजन पिता अजय सहनी 3-25 नारायण गुडा कोटुर रंगारेड्डी, तेलंगाना उड़िसा निवासी को अभियुक्त बनाया गया है। गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को बताया की ज्ञाना सहनी हमलोगों को उडिसा स्टेशन पर गांजा दिया था। वहां से ट्रेन से हाजीपुर स्टेशन आए थे। भगवानपुर - 01 - गुरुवार को भगवानपुर में गिरफ्तार तस्कर के पास से बरामद गांजा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।