भाजपा है कार्यकर्ताओं की पार्टी : पूर्व विधान पार्षद
खगड़िया में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने पार्टी की नीतियों और राष्ट्रवाद पर जोर दिया। आलोक विद्यार्थी ने भाजपा को सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित...

खगड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। वैश्विक पटल पर भारत का उत्थान और राष्ट्रवाद की भावना से कार्य करना इसे अन्य पार्टियों से अलग बनाती है। यह बातें मंगलवार को सामुदायिक भवन, हरिपुर में भारतीय जनता पार्टी अलौली विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी उत्कृष्ट नीतियों के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं अलौली विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष आलोक विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों एवं आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला एक सूत्र है। सम्मेलन की अध्यक्षता हरिपुर मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह एवं मंच संचालन उदय भास्कर ने किया। इस मौके पर अलौली दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष खुशबू कुमारी,अलौली उत्तरी के मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ धमाका, जिला मंत्री विजय कुमार यादव, जिला प्रवक्ता गौरव राज, अंशु कुमार झा, उमेश ठाकुर, निकेत कुमार सिंह, मंजू झा आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।