Gauahar Khan Announce Second Baby Announcement With This Cute Video गौहर खान दूसरी बार बनने वाली हैं मां, पति जैद के साथ इस क्यूट अंदाज में की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडGauahar Khan Announce Second Baby Announcement With This Cute Video

गौहर खान दूसरी बार बनने वाली हैं मां, पति जैद के साथ इस क्यूट अंदाज में की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

गौहर खान जल्द ही दोबारा मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द वह और जैद दूसरे बेबी के पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों की प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट वीडियो काफी वायरल है।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानThu, 10 April 2025 01:58 PM
share Share
Follow Us on
गौहर खान दूसरी बार बनने वाली हैं मां, पति जैद के साथ इस क्यूट अंदाज में की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

गौहर खान और जैद दरबार ने फैंस को गुड न्यूज दी है। दोनों दोबारा पैरेंट्स बनने वाले हैं। गौहर ने जैद के साथ मिलकर अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी है। दोनों का अनाउंसमेंट वीडियो काफी क्यूट है। गौहर ने बताया कि बेबी 2 आने वाला है।

ऐसे की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों पहले गाने पर परफॉर्म करते हैं और फिर गौहर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हैं। दोनों डांस भी करते हैं। वीडियो शेयर कर गौहर ने लिखा, आप सबके प्यार और प्रार्थनाएं की जरूरत है। दुनिया को प्यार के साथ नचाएं। गजा बेबी 2 आने वाला है।

वीडियो पर फैंस और सेलेब्स ने खूब प्यारे कमेंट्स किए हैं। सभी ने आने वाले बेबी पर खूब प्यार लुटाया है। अब 3 लोगों का यह परिवार 4 जन का बनने वाला है।

गौहर और जैद के बारे में बता दें कि दोनों की साल 2020 में शादी हुई थी। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हुए थे। इसके बाद साल 2023 में दोनों का बेटा हुआ।

प्रोफेशनल लाइफ

गौहर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह फौजी 2 और लवली लोला में भी नजर आई थीं। वहीं फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट साल 2021 में फिल्म 14 फेरे में नजर आई थीं। अभी गौहर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।