परबत्ता विस क्षेत्र में किया जा रहा है समुचित विकास: डॉ संजीव
परबत्ता विस क्षेत्र में किया जा रहा है समुचित विकास: डॉ संजीव परबत्ता विस क्षेत्र में किया जा रहा है समुचित विकास: डॉ संजीवपरबत्ता विस क्षेत्र में किय

परबत्ता विस क्षेत्र में किया जा रहा है समुचित विकास: डॉ संजीव परबत्ता विस क्षेत्र में किया जा रहा है समुचित विकास: डॉ संजीव
कई योजनाओं का विधायक ने किया उद्घाटन
स्कूल के भवन, पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन
खगड़िया, नगर संवाददाता।
परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में समुचित विकास किया जा रहा है। यह बातें विधायक डॉ संजीव कुमार ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों पर विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन के मौके पर कही। इस दौरान नयागांव मुखिया जी ढाला पर यात्री शेड, गोगरी प्रखंड की फुदकीचक में अनिरुद्ध राय के घर से कौशल राय के घर तक सड़क, रामपुर पंचायत के मध्य विद्यालय फतेहपुर के स्कूल भवन, नगर परिषद गोगरी जमालपुर के बड़हरा में विधायक मद से निर्मित पुस्तकालय एवं छोटी मालिया में तांती टोला तक जाने वाली पक्की सड़क का उद्घाटन किया।इस दौरान विधायक ने कहा कि परबत्ता में चारों ओर विकास की बयार बह रही है। बीते दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर अगुवानी सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्य को गति मिले। इसके लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। वहीं कई अन्य मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री से सकारात्मक बात हुई है। विधायक ने बीते दिनों बारिश से आम जनमानस को हुई हानि के लिए दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों से बात की है। जिन भी लोगों का मकान आदि की क्षति पहुंची है। वह आवेदन दे प्रशासनिक स्तर पर जांच कराया जाएगा। इसके अलावा बड़े पैमाने पर किसानों की फसल बर्बाद हुई है मेरी बात बिहार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री बिहार सरकार विजय सिन्हा से बात हुई। कृषि पदाधिकारी भी क्षेत्र प्रभावित खेतों का निरिक्षण कर फसल को हुए क्षती का आकलन करेंगे किसानों को हर हाल में मुआवजा मिलेगा। मौके पर जेडीयू राज्य परिषद सदस्य मिथिलेश कुमार, जिला बीस सूत्री सदस्य ध्रुव शर्मा, मुखिया संघ प्रखंड ललन शर्मा, लोजपा विलाश प्रखंड अध्यक्ष नवल कुमार सिंह, खीरडीह मुखिया राहुल सिंह, ईटहरि मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह, समिति प्रतिनिधि संतोष प्रिंस= आशीष मिश्रा ,वार्ड पार्षद रवि यादव, सुनील यादव, मनोज शर्मा संजीव चौरसिया श्रवण शर्मा, गौतम पोद्दार, लव कुमार, ललन मुनि, पूर्व सरपंच इमरान खान गौतम पोद्दार, लव कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो: 16
कैप्सन: गोगरी में योजना के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित विधायक डॉ संजीव कुमार व अन्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।