Dr Pawan Jaiswal Appointed as State Secretary of LJP Ram Vilas in Khagaria लोजपा रामविलास के प्रदेश सचिव मनोनीत किए गए पवन, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsDr Pawan Jaiswal Appointed as State Secretary of LJP Ram Vilas in Khagaria

लोजपा रामविलास के प्रदेश सचिव मनोनीत किए गए पवन

लोजपा रामविलास के प्रदेश सचिव मनोनीत किए गए पवनलोजपा रामविलास के प्रदेश सचिव मनोनीत किए गए पवनलोजपा रामविलास के प्रदेश सचिव मनोनीत किए गए पवन

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 19 May 2025 03:11 AM
share Share
Follow Us on
लोजपा रामविलास के प्रदेश सचिव मनोनीत किए गए पवन

खगड़िया। नगर संवाददाता सांसद राजेश वर्मा के सांसद प्रतिनिधि डॉ पवन जायसवाल को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव पद मनोनीत किया गया है। सांसद के निजी सहायक विकास कुमार ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि डॉ पवन के मनोनयन से लोजपा रामविलास का संगठन मजबूत होगा। उनके द्वारा लगातार समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। मनोनयन से लोजपा के जनाधार और भी अत्यधिक मजबूत होगा। वहीं अपने मनोनयन के बाद श्री जायसवाल ने कहा कि लोजपा रामविलास के द्वारा जो मुझे जिम्मेवारी दी गई है उसका बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। उन्होंने अपने मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, प्रदेश महासचिव संजय पासवान, बिहार प्रभारी अरुण भारती, सांसद राजेश वर्मा का आभार व्यक्त किया।

लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, जिला महासचिव रतन पासवान, प्रदेश सचिव रंजन सिंह, मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष रोशन पासवान, शंभू यादव, छोटू पोद्दार, संतोष साह आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस के महिला संवाद में राहुल गांधी के संदेश पर की चर्चा खगड़िया, नगर संवाददाता। खगड़िया जिला कांग्रेस का महिला संवाद कार्यक्रम रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के विभिन्न टोले में रविवार को आयोजित की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक सह खगड़िया जिला महिला कांग्रेस प्रभारी ममता चन्द्राकर, खगड़िया विधानसभा प्रभारी मानक सैनी, सदर विधायक छत्रपति यादव, बेलदौर विधानसभा प्रभारी आदर्श प्रजापति, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमा प्रवीण आदि ने महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के साथ बैठक कर कांग्रेस की विचारधारा एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संदेश पर विस्तृत परिचर्चा की। वहीं वर्तमान एनडीए सरकार के जनविरोधी नीतियों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। फोटो: 16 कैप्शन: रविवार को आयोजित महिला संवाद में मौजूद सदर विधायक व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।