Extreme Heat in Khagaria District High Temperatures and Dusty Winds Expected मौसम : आज तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsExtreme Heat in Khagaria District High Temperatures and Dusty Winds Expected

मौसम : आज तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार

खगड़िया जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 9 अप्रैल को तेज हवा और बूंदाबांदी की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याWed, 9 April 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
मौसम : आज तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप लोगों को तपाने लगी है। तेज धूप और गर्म हवा का असर ऐसे ही बना रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है। नौ अप्रैल को तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। अभी फिलहाल पुरबा हवा ही चलने की स्थित बताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही नौ अप्रैल को कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इस बीच खगड़िया सहित अन्य जिलों में तेज हवा की स्थिति बनी है। तेज धूप बनी रहेगी। पर, हल्का तापमान में कमी हो सकती है। आगामी 14 अप्रैल को भी हल्के बादल के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। जबकि मौसम शुष्क बना रहेगा। अभी अधिकतम अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है। पूरबा हवा ही चलती रह सकती है। जिले में तापमान के पूर्वानुमान की बात करें तो मंगलवार से बुधवार को तापमान में हल्की नरमी रह सकती है। आठ अप्रैल की दर्ज तापमान से दो डिग्री की गिरावट के साथ नौ अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। वही 10 अप्रैल को दो डिग्री और कम रह सकती है। जबकि 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकती है। 12 अप्रैल को अधिकतम 35 और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकती है। 13 अप्रैल को अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री हो सकती है। 14 अप्रैल को अधिकतम 35 और न्यूनतम 23 डिग्री तापमान रह सकती है। साथ ही आसमान में बादल रह सकती है। इधर 15 और 16 अप्रैल को अधिकतम 32 और न्यूनतम 23 तापमान रह सकती है। आगामी 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

खगड़िया जिले में लगातार बढ़ रहा है तापमान: जिले में मंगलवार को मौसम खूब गर्म रहा। दोपहर में सूर्य से मानों आग निकल रही हो ऐसी गर्मी रही। शाम छह बजे भी तेज धूप का असर बना रहा। हवा भी गर्म था। हालांकि औसतन 10 किलोमीटर की रफ्तार से पूरबा हवा चल रही थी। अहले सुबह में हल्का हल्का ठंडभरी हवा जरूर चल रही थी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री फील हुई। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रही। एक दिन पहले सोमवार को भी भीषण धूप थी। शाम में बीच बीच में हवा में हल्की राहत थी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस महसूस हुई थी। न्यूनतम 22 डिग्री रही थी। शाम में औसतन 12 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चल रही थी। गत रविवार की देर शाम को भी पुरबा हवा से कुछ देर के लिए राहत थी। दोपहर में देह जला देने वाली धूप थी। अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री रही थी। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस थी। जिससे लोगों को और झुलसा रही थी। गत शनिवार को भी भीषण गर्मी पड़ी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।