महेशखूंट पशु आहार कारखाना में नहीं मिल रहा रोजगार
महेशखूंट में पशु आहार कारखाना की शुरुआत 16 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। हालांकि, स्थानीय बेरोजगारों को अपेक्षित रोजगार नहीं मिल रहा है। कारखाना फिलहाल क्षमता से कम उत्पादन कर रहा है, लेकिन...

खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम महेशखूंट पशु आहार कारखाना से लोगों को समुचित रोजगार नहंी मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री गत 16 जनवरी को महेशखूंट में 43 करोड़ रूपये की लगत से बनाये गए पशु आहार कारखाना का उद्घाटन किया था। उसके बाद उत्पादन भी शुरू हो गया, लेकिन उक्त कारखाना में बेरोजगारों को उम्मीद अनुरूप पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा है। पशु आहार कारखाना के अधिकारी ने बताया कि अभी ट्रायल के तौर पर क्षमता से बहुत कम पशु आहार तैयार किया जा रहा है। धीरे-धीरे उत्पादन क्षमता बढ़ेगा तो कुछ लोगों को रोजगार मिलेगा। वही स्थानीय बेरोजगार युवा संजय सिंह, दीपक कुमार, मोहन राम आदि ने बताया कि जनवरी में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों जैसे ही महेशखूंट में पशु आहार कारखाना शुरू होने से खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन बेरोजगार को रोजगार नहीं मिलने से निराशा हैं।
कारखाना में उत्पादन की गति बढ़ने से मक्का उत्पादक किसानों को होगा फायदा: कारखाना में उत्पादन की गति बढ़ने से मक्का उत्पादक किसानों को फायदा होगा। मिली जानकारी के अनुसार तीन सौ मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन होगा। बताया गया कि महेशखूंट पशु आहार कारखाना को पूरी तरह स्वसंचालित मशीन से लैस किया गया है। जिससे हर रोज तीन सौ मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन होना है। महेशखूंट में कारखाना शुरू होने से यहां से तैयार दाना जिले के अलावा बेगूसराय, लखीसराय, पटना के बाढ़ अनुमंडल, समस्तीपुर, सहरसा तथा सुपौल जिले तक भेजे जाएंगे। यहां किसानों को सस्ते दर पर पशु आहार उपलब्ध होगा। यह कारखाना शुरू होने से हर रोज़ 45 मीट्रिक टन मक्के की आवश्यकता होगी।
फिलहाल पांच दर्जन लोग कर रहे हैं काम: पशु आहार कारखाना में फिलहाल 60 से 70 लोग काम कर रहे हैं। वही प्रतिदिन लगभग सौ मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन हो रहा है। आने वाले दिनों में उत्पादन बढ़ने पर और रोजगार की संभावना कंपनी द्वारा जतायी जा रही है।
वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री ने किया था शिलान्यास :
महेशखूंट चौराहा स्थित बरौनी सुधा डेयरी की प्रस्तावित जमीन पर बने पशु आहार कारखाना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गत 28 जनवरी 2019 को किया था।
बोले अधिकारी :
पशु आहार कारखाना में अभी ट्रायल के तौर पर क्षमता से कम पशु आहार उत्पादन हो रहा है। कारखाना को पूरी तरह स्वचालित मशीन से लैस किया गया है। आवश्यकता होने पर और लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
पीके सिन्हा, कारखाना इंचार्ज, महेशखूंट।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।