परबत्ता विधानसभा में मक्का, केला और मखाना से जुड़े उद्योग लगाए सरकार: विधायक
परबत्ता विधानसभा में मक्का, केला और मखाना से जुड़े उद्योग लगाए सरकार: विधायकपरबत्ता विधानसभा में मक्का, केला और मखाना से जुड़े उद्योग लगाए सरकार: विधायक

परबत्ता विधानसभा में मक्का, केला और मखाना से जुड़े उद्योग लगाए सरकार: विधायक परबत्ता विधानसभा में मक्का, केला और मखाना से जुड़े उद्योग लगाए सरकार: विधायक
विधानसभा में परबत्ता विधायक डॉ. संजीव ने उठाए अहम सवाल
औद्योगिकीकरण के लिए परबत्ता विधायक की बड़ी पहल
खगड़िया। नगर सवंाददाता
परबत्ता विधायक डॉ संजीव ने खगड़िया के परबत्ता विधानसभा में मक्का, केला और मखाना से जुड़े उद्योग लगाने के लिए विधानसभा में सोमवार को अहम सवाल उठाया और कहा कि हमारे यहां किसानों और युवाओं के लिए रोजगार और समृद्धि लाने वाला यह कदम होगा। एक प्रश्न के जवाब में विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि उद्योग मंत्री ने जमीन गहरा होने की बात जो कही है वह गलत है। उन्होंने कहा की जबकि असल में सड़क ऊंची है। जमीन गहरी नहीं है। यह जवाब हमारे जिले के विकास में बाधा बन सकता है। सर्किल रेट का ज्यादा होना व वन विंडो सिस्टम लागू करने की बात कही। विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि खगड़िया का मक्का पूरे देश में जाता है, फिर भी यहां खुद का कोई उद्योग नहीं। बाहर से कुरकुरे, चिप्स आदि बनकर आते हैं, लेकिन हमारे किसान और युवा इसका लाभ नहीं उठा पाते। अब समय आ गया है कि खगड़िया में मक्का, केला और मखाना से जुड़े उद्योग लगाया जाए। उन्होंने सरकार से मांग की कि परबत्ता खगड़िया के विकास के लिए औद्योगिकीकरण को प्राथमिकता दी जाए। जिस पर उद्योग मंत्री ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा है कि सरकार इस बार जो औद्योगिक नीति लाएगी उसमें विधायक की बातों का ख्याल रखते हुए वहां उद्योग लगे इसके लिए ठोस प्रयास करेगी। जल्द ही परबत्ता में उद्योग लगेंगे।
फोटो: नाम से
कैप्शन: डॉ संजीव कुमार, विधायक, परबत्ता।
क्षतिग्रस्त गंडक नवनिर्मित पुल मरम्मत एवं निर्माण तक टोल टैक्स वसूलने पर लगे रोक: विधायक
खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता
बिहार विधान सत्र में शून्य काल के दौरान खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव ने सोमवार को एनएच 31 पर क्षतिग्रस्त नवनिर्मित गंडक पुल मरम्मत एवं निर्माण तक टोल टैक्स वसूलने पर रोक लगाने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा खगड़िया गंडक नदी पर नवनिर्मित पुल डेढ़ बर्षों से क्षतिग्रस्त कारण पुराने गंडक पुल से आवागमन में जाम और दुर्घटना होती है तथा आमजनों को परेशानी हो रही है। वही खगड़िया बेगूसराय फोर लाइन पथ पर टोल टैक्स वसूलना जारी है। वही उन्होंने बिहार विधानसभा सत्र के दौरान भदास उत्तरी एवं भदास दक्षिणी तथा बछौता पंचायत को मुफ़स्सिल थाना में और पुरानी पंचायत कोठिया को नगर थाना में जोड़ने की मांग सदन में की।
फोटो: नाम से
कैप्शन: विधानसभा में मांगें रखते छत्रपति यादव (सदर विधायक)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।