रहीमपुर दियारा में जमीन विवाद में गोलीबारी दो जख्मी
रहीमपुर दियारा में जमीन विवाद में गोलीबारी दो जख्मीरहीमपुर दियारा में जमीन विवाद में गोलीबारी दो जख्मीरहीमपुर दियारा में जमीन विवाद में गोलीबारी दो जख्मी

रहीमपुर दियारा में जमीन विवाद में गोलीबारी दो जख्मी रहीमपुर दियारा में जमीन विवाद में गोलीबारी दो जख्मी
गोली लगने से एक जख्मी को किया गया रेफर
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है मामला, तीन हिरासत में
खगड़िया, नगर संवाददाता
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर दियारा में बुधवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में दो लोग जख्मी हो गए। जबकि दूसरे पक्ष द्वारा किए गए धारदार हथियार से प्रहार में दो अन्य लोग भी जख्मी बताए जा रहे हैं। इस गोलीबारी की घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नयाटोला रहीमपुर के 25 वर्षीय मनीष कुमार व सूरज कुमार जख्मी हो गए। मनीष कुमार को पीठ में गोली लगी है। वहीं सूरज कुमार के कान के बगल से गोली निकल गई। घटना के बाद आनन फानन में परिजनों ने दोनों जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। वहीं प्राथमिक उपचार के गंभीर रूप से जख्मी मनीष कुमार को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जबकि घायलों की स्थिति जानने के लिए सदर अस्पताल एसडीपीओ वन सदर मुकुल रंजन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जख्मी से घटना की जानकारी भी ली।
बॉक्स: दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार से किया हमला, दो जख्मी
खगड़िया, नगर संवाददाता
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर दियारा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दूसरे पक्ष द्वारा किए गए धारदार हथियार से हमला से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान रहीमपुर के रहने वाले छोटेलाल चौधरी व अमित कुमार के रूप में की गई है। दोनों जख्मी को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि सरसों के फसल पर दोनों पक्षों के द्वारा दावा किया जा रहा था।
सरसों की फसल को लेकर हुआ विवाद : बताया जा रहा है एक पक्ष के द्वारा सरसों की फसल की तैयारी बुधवार की सुबह शुरु कर दिया। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरु हो गया और एक पक्ष ने गोलीबारी की तो दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार से हमला क र दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति देखी जा रही है।
तीन लोगों को लिया गया है हिरासत में: रहीमपुर दियारा में हुए विवाद मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया गया है।
जनता दरबार में भी चल रहा था मामला: बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर मुफ्फसिल थाना में लगने वाले जनता दरबार में भी मामला आया था। बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी किसी के पक्ष में फैसला नहीं आया था। सूत्रों की मानें तो बताते हैं कि अगर इस मामले में अगर सुनवाई में तेजी लाई जाती तो निश्चित रूप से आज इस प्रकार की घटना नहीं होती।
22 कट्ठा जमीन को का है मामला: रहीमपुर दियारा में हुई गोलीबारी मामले में बताया जा रहा है कि महज 22 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच दावा किया जा रहा है। दोनों पक्षों के द्वारा अपने पक्ष की जमीन होने की बात का दावा किया जा रहा है। हालांकि जमीन किसका है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
बोले एसडीपीओ :
दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सरसों फसल को लेकर विवाद हुआ है। यह मामला जनता दरबार में भी आया था। इसमें डिसिजन लंबित था। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
मुकुल रंजन, सदर एसडीपीओ, खगड़िया।
फोटो: 11
कैप्शन : बुधवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में इलाज के लिए भर्ती जख्मी।
जनसमस्याओं क ो लेकर कांग्रेस लगातार कर रही है आंदोलन
सदर प्रखंड के रहीमपुर सोनवर्षा में हुई कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की बैठक
बैठक के दौरान संगठन के मजबूती पर हुई चर्चा
खगड़िया, नगर संवाददाता
जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। आम जनता के हितों के आवाज उठाने को लेकर हमेशा कांग्रेस पार्टी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। यह बातें सदर प्रखंड के रहीमपुर सोनवर्षा में बुधवार को कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की बैठक के दौरान अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने कही। वहीं जिला समन्वयक विकास बुडानी ने कहा कि आज जो देश की स्थिति बेहतर नहंी है। ऐसे में कांग्रेस के हाथों को मजबूत करना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर एकजुटता दिखाते हुए पार्टी व गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करना होगा। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने की। बैठक दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, उमेश सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर,चुनचुन सिंह, शहीद चौधरी, प्रणव कुमार, मो मिराज, फुलचन यादव, प्रमोद राय, मोहन चौधरी आदि मौजूद थे।
फोटो: 10
कैप्सन: सदर प्रखंड के रहीमपुर सोनवर्षा में आयोजित कांग्रेस के बैठक के दौरान उपस्थित जिलाध्यक्ष व अन्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।