पुणे से कटिहार तक चल रही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन
खगड़िया। गाड़ी संख्या 01405 कोल्हापुर पुणे कटिहार के बीच 27 अप्रैल तक हर रविवार चलेंगी। वहीं गाड़ी संख्या 01406 कटिहार पुणे कोल्हापुर 29 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन में स्लीपर और एसी कोच...

खगड़िया। निज प्रतिनिधि गाड़ी संख्या 01405 कोल्हापुर पुणे कटिहार के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चल रही है। कोल्हापुर/पुणे से गत छह से आगामी 27 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को यह स्पेशल ट्रेन चलना है। वहीं गाड़ी संख्या 01406 कटिहार पुणे कोल्हापुर स्पेशल कटिहार से गत से आगामी 29 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को चलना है। गाड़ी संख्या 01405 कोल्हापुर कटिहार स्पेशल, कोल्हापुर से प्रत्येक रविवार सुबह 09:35 बजे प्रस्थान कर, 10:15 बजे मिराज, संध्या 15:55 बजे पुणे जंक्शन, अगले रात्रि 20:55 बजे दानापुर और सुबह 03:50 बजे खगड़िया जंक्शन रुकते हुए 06:10 बजे कटिहार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01406 कटिहार कोल्हापुर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को शाम 18:10 बजे प्रस्थान कर 20:05 बजे खगड़िया जंक्शन, रात्रि 00:05 बजे दानापुर, तीसरे दिन यानि गुरुवार को सुबह 09:30 बजे पुणे जंक्शन रुकते हुए संध्या 15:35 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर 10, थर्ड एसी 5, जनरल-4, सेकेंड एसी 1, दिव्यांग - 2 कोच रहेगी।
बेगूसराय खगड़िया और नवगछिया में भी रुकेगी: मिराज सांगली किरंदुल सतारा पुणे दौंड कॉर्ड लाइन अहमदनगर बेलापुर कोपरगांव मनमाड भुसावल खंडवा इटारसी जबलपुर कटनी सतना प्रयागराज छिवकी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय खगड़िया और नवगछिया में भी रुकेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।