महिला संवाद कार्यक्रम में खेती को आय का साधन बनाने के मिले सुझाव
किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि महिला संवाद कार्यक्रम में खेती आय का साधन बनानेमहिला संवाद कार्यक्रम में खेती आय का साधन बनानेमहिला संवाद कार्यक्रम में

किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला संवाद कार्यक्रम में खेती - किसानी को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने के लिए भी महिलाएं अपनी बातें रख रही हैं। खेती सिर्फ अपने परिवार की खपत तक सीमित न रहकर, कमाई का माध्यम बन सके, इसके लिए सुझाव दिए जा रहे हैं। महिलाएं खेती को लाभदायक बनाने के लिए अपनी राय और इससे जुड़ी आकांक्षा भी व्यक्त कर रही हैं। पोठिया प्रखंड के कोल्था पंचायत की जेबा परवीन, खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए सरकार के स्तर पर नहर और सामूहिक बोरिंग ( बोरवेल ) की व्यवस्था की आकांक्षा व्यक्त की. उन्होंने किशनगंज जिला में चाय पत्ता, अनानास, ड्रेगन फ्रूट की खेती की संभावना को देखते हुए इसके लिए सरकारी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की. नगदी फसल से किसानों को होने वाली अधिक आमदनी को लेकर अपने विचार रखें. किशनगंज जिला में छोटे जोत वाले सीमांत किसानों की संख्या ज्यादा है. उनके लिए खेती आय का जरिया कैसे बन सके, इससे जुड़ी आकांक्षा, महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं व्यक्त कर रही हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम में कृषि कार्य के लिए खाद बीज की अधिक कीमत, उसकी ससमय उपलब्धता, कृषि लागत में वृद्धि, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर की कमी जैसे मुद्दों पर महिलाओं ने सरकार से बेहतर कार्य नीति बनाने की मांग की। संवाद कार्य्रकम में जागरूकता वाहन, आकर्षण का केंद्र बन रहा है। इस पर लगी बड़ी एल.इ.डी. स्क्रीन पर महिलाएं सरकार की योजनाओं की जानकारी से संबंधित वीडियो फिल्म देख रही हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ ले कर सफलता की राह पर प्रेरणास्रोत बनी महिलाओं का अनुभव सुना जा रहा है. ठाकुरगंज प्रखंड के छेतल पंचायत की असमीरा खातुन ने महिला संवाद कार्यक्रम में अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी बेटी को स्नातक करने पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 50 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है. वे आगे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई बेटी ने सरकारी संस्थानों से की। उन्होंने कहा कि सरकारी सुविधाओं का लाभ लेकर मेरी बेटी यहां तक पढ़ पायी। मेरे घर में कॉलेज तक की पढ़ाई कोई नहीं किया था. पढ़ लिख कर मेरी बेटी, मेरे घर की उम्मीद बन गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।