जिले के थानों में लगाया जाएगा जनता दरबार
किशनगंज में शनिवार को सभी थाना क्षेत्रों में जमीनी विवाद सुलझाने के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन डीएम और एसपी के निर्देश पर हर शनिवार को होता है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोग अपनी...
Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजSat, 12 April 2025 03:44 AM

किशनगंज। सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया जाएगा। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचते हैं।डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। अलग अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटती है।दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचते हैं
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।