Bihar Badlav Rally Jan Suraj Party Calls for Participation in Patna Event बिहार बदलाव रैली में चलने की अपील, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsBihar Badlav Rally Jan Suraj Party Calls for Participation in Patna Event

बिहार बदलाव रैली में चलने की अपील

बिहार बदलाव रैली में चलने की अपील

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायThu, 10 April 2025 02:29 AM
share Share
Follow Us on
बिहार बदलाव रैली में चलने की अपील

हलसी, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मौके पर जिला संयोजक लव आनंद, प्रखंड उपाध्यक्ष कुमार सुधाकर, पूर्व मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, अमित कुमार, सूरज कुमार इत्यादि उपस्थित हुए। प्रेस वार्ता में जन सुराज पार्टी के हलसी प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल कुमार ने बताया कि आगामी 13 अप्रैल को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा पटना के गांधी मैदान में बिहार बदलाव रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसलिए हम हलसी प्रखंड के लोगो से अपील करना चाहते है कि बिहार बदलाव रैली में शामिल होकर रैली को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो,बिहार से पलायन बंद हो और बिहार में ही रोजगार मिले,बिहार में जाती धर्म से ऊपर की राजनीत हो इसलिए बिहार बदलाव रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाए।उन्होंने आगे कहा कि हलसी प्रखंड से निजी वाहन व ट्रेन से लगभग 500 लोग बिहार बदलाव रैली में शामिल होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।