रोको-टोको अभियान में रिवाल्वर संग युवक धराएं
रोको-टोको अभियान में रिवाल्वर संग युवक धराएं

चानन, निज संवाददाता। वरीय अधिकारी के निर्देा पर मंगलवार की रात चानन पुलिस द्वारा चलाए गए रोको -टोको अभियान में एक युवक को रिवाल्वर संग हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए युवक रामपुर गांव निवासी रमेा सिंह के पुत्र सौरव कुमार है। चानन थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद ने कहा कि एस.आई मनोज कुमार, ए.एस.आई राजेा कुमार अकेला व पुलिस बल द्वारा मंगलवार की रात करीब 11 बजे रोको टोका अभियान चलाया गया। इस अभियान में दजनों लोगों से पूछ-ताछ के साथ ही बाइक की डिकी चेंक किया गया। इसी क्रम में मननपुर -इटौन रोड में रामपुर निवासी सौरव कुमार को भी चेक किया गया। चेकिंग के दौरान सौरव के कमर से रिवाल्वर जब्त किया गया। क्राइम कंटोल को लेकर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देा पर तीन घंटे का रोको टोको जांच अभियान चलाया गया। सीआईटी जवानों और पुलिस के बाइक दस्ता के साथ थाना की पुलिस के द्वारा चलाए गए इस अभियान में सड़क पर रात के वक्त आने जाने वाले वाहन चालकों को रोक कर जांच की गयी। उनके रात में निकलने के कारणों की जानकारी ली गयी। संदिग्ध होने पर उनसे गहन पूछताछ की गयी। पुलिस के रोको टोको अभियान का मूल मकसद अपराध पर अकुंश लगाना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।