BJP Celebrates 46th Foundation Day with Flag Hoisting and Tribute भाजपा ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsBJP Celebrates 46th Foundation Day with Flag Hoisting and Tribute

भाजपा ने मनाया 46वां स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस सभी स्तरों पर मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराWed, 9 April 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने मनाया 46वां स्थापना दिवस

कुमारखंड। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस सभी बूथों, शक्ति केंद्र और पंचायत व मंडल स्तर तक मनाया गया। इस दौरान ध्वजारोहण किया गया। पूर्वी मंडल अध्यक्ष गौतम राणा साह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसराइन बेला पंचायत के मधुबनी स्थित गौरव पांडे के आवास पर कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के प्रति अपनी नष्ठिा और समर्पण दोहराया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी के चत्रि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। दूसरी ओर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में विशनपुर बाजार पंचायत में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।