Husband Arrested for Wife s Murder Due to Extramarital Affair in Bihar अवैध संबंध बना पत्नी की हत्या का कारण, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsHusband Arrested for Wife s Murder Due to Extramarital Affair in Bihar

अवैध संबंध बना पत्नी की हत्या का कारण

चौसा में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, जिसका कारण अवैध संबंध बताया गया है। पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर पंजाब में रहता था, जबकि पत्नी अपने मायके में। पति को पत्नी के दूसरे लड़के के साथ संबंध...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराWed, 23 April 2025 02:45 AM
share Share
Follow Us on
अवैध संबंध बना पत्नी की हत्या का कारण

अवैध संबंध बना पत्नी की हत्या का कारण मजदूरी के सिलसिले में घर से दूर दूसरे प्रदेश में रहता था पति

मृतका की मां ने दामाद के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का केस

(हिं फॉलोअप)

चौसा, निज संवाददाता।

चौसा के पैना पंचायत अंतर्गत वार्ड तीन के हरदी टोला चंदा में सोमवार की रात गला रेतकर पत्नी की हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पति ने पुलिस के सामने कई बातों का खुलासा किया। हत्या की घटना के बाद मृतका की मां ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि हरदी टोला चंदा निवासी सुनील मुनि का पुत्र बादल कुमार उर्फ बदल मुनी की 2023 में खगड़िया जिले के गोगरी थाना अंतर्गत नगर परिषद वार्ड 36 के मुश्कीपुर निवासी अनिल मुनि की पुत्री अंजली कुमारी से शादी हुई थी। शादी के पहले से ही महिला के पति मजदूरी के सिलसिले में अपने माता-पिता के साथ अक्सर पंजाब में रहता था। मजदूरी के सिलसिले में पति के बाहर रहने के कारण उसकी पत्नी अक्सर अपने मायके में ही रहती थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय के अनुसार गिरफ्तार मृतका के पति ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि उसकी पत्नी का उसके मायके में शादी से पूर्व से ही किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी होने के बाद जब उसे अपनी पत्नी की दूसरे लड़के के साथ मायके में अवैध संबंध की जानकारी हुई तो दोनों में अक्सर विवाद होने लगा। करीब दो महीने पूर्व बादल मुनी पंजाब से अपने घर आया था। घर आने के बाद अपनी पत्नी को ससुराल से लाकर दोनों पति-पत्नी घर पर ही रहता था। पिछले कई दिनों से पत्नी का अवैध संबंध वाली बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। सोमवार की रात भी दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी। हत्यारोपी पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी की मदद से अक्सर उसकी हत्या करने की धमकी भी देती थी। इतना ही नहीं पंजाब से घर वापस आने के बाद गांव के लोग उसकी पत्नी की चाल चलन को लेकर ताना भी देते थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मृतका की मां खगड़िया के गोगरी थाना अंतर्गत मुश्कीपुर नगर परिषद वार्ड 36 निवासी पावनी देवी ने अपने दामाद के खिलाफ पुत्री की हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए हत्यारोपी पति बादल कुमार उर्फ बदल मुनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

फोटो::::::::::::: चौसा के चंदा में मंगलवार को लगी ग्रामीणों की भीड़, मृतक के घर खून से लतपथ घटना स्थल, हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।