Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsMilk Businessman Murder Case Accused Vibhash Yadav Arrested in Sapardah
प्रवेश हत्याकांड में नामजद आरोपी गिरफ्तार
सपरदह में दूध व्यवसायी प्रवेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी विभाष यादव को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राघव शरण ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। 3 मार्च को प्रवेश...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSun, 13 April 2025 04:09 AM

पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के सपरदह में दूध व्यवसायी प्रवेश यादव हत्याकांड में नामजद आरोपी विभाष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मालूम हो कि तीन मार्च को सपरदह पंचायत के बड़ी मुसहरी के पास दूध व्यवसायी प्रवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। छापेमारी के दौरान शुक्रवार को नामजद आरोपी विभाष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।