Severe Damage to Maize and Wheat Crops in Chausa Due to Storm and Hail आंधी-बारिश से मक्के और गेहूं की फसल को क्षति, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsSevere Damage to Maize and Wheat Crops in Chausa Due to Storm and Hail

आंधी-बारिश से मक्के और गेहूं की फसल को क्षति

चौसा के दियारा और अन्य क्षेत्रों में किसानों की मुख्य फसल मक्का और गेहूं की खेती आंधी और बारिश से बर्बाद हो गई। पीड़ित किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस आपदा से हजारों हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSat, 12 April 2025 04:55 AM
share Share
Follow Us on
आंधी-बारिश से मक्के और गेहूं की फसल को क्षति

चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दियारा व अन्य इलाकों में किसानों के जीविका यापन करने का प्रमुख साधन माने जाने वाला मक्का और गेहूं की खेती चौपट हो गयी। आंधी और बारिश से मक्का और गेहूं की खेती को काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मक्का और गेहूं फसल की क्षति को लेकर सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। बताया गया कि गुरुवार की देर रात आयी आंधी तूफान के दौरान बारिश और ओलावृष्टि में चौसा पश्चिमी, चौसा पूर्वी, अरजपुर पश्चिमी, अरजपुर पूर्वी, लौआलगान पूर्वी, लौआलगान पश्चिमी, मोरसंडा, चिरौरी, फुलौत पूर्वी, फुलौत पश्चिमी, घोषई और रसलपुर धुरिया पंचायत के हजारों हेक्टेयर में लगे मक्का और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। चिरौरी और मोरसंडा पंचायत के पीड़ित किसान उप सरपंच बबलू शर्मा, धनराज मंडल, वशष्टि साह, सीताराम मंडल, मिथुन मंडल, बिजली देवी, प्रकाश मंडल, सीताराम मंडल, गोवन्दि मंडल, दिलीप मंडल ने कहा कि उन लोगों का मक्का की खेती पर ही घर परिवार का भरण पोषण नर्भिर होता है।

इस बार कर्ज लेकर मक्का की खेती किए थे। फसल में काफी मेहनत और खाद पानी की सिंचाई के बाद अब फसल तैयार होने की कगार पर पहुंचा ही था कि आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसल को काफी नुकसान हो गया। किसानों ने कहा कि फसल से घर परिवार का भरण पोषण होना तो दूर लागत पूंजी भी इस बार निकलना मुश्किल हो रहा हो जाएगा। रसलपुर धुरिया पंचायत के पीड़ित किसान व पूर्व पंसस दिनेश शर्मा, अखिलेश मंडल, गौरी मंडल, राम चरत्रि मंडल, रविंदर मंडल, सुरेन्द्र मंडल, नवल मंडल, भूवनेस्वरी शर्मा, चंदेस्वरी शर्मा, योगेंद्र मंडल, उपेंद्र मंडल ने कहा कि प्रत्येक साल की तरह इस साल भी कर्ज लेकर ही गेहूं और सब्जी की खेती की थी। खेती पर ही उन लोगों के पूरे साल का घरेलु खर्च नर्भिर होता है। लेकिन आंधी पानी और ओलावृष्टि के कारण गेहूं के साथ पपीता और सब्जी की फसल बर्बाद हो गया। पीड़ित किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों से फसल की जांच कर मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

प्रभारी बीएओ कौशल कृष्ण अंबेडकर ने बताया कि आंधी तूफान व बारिश के दौरान नुकसान हुए मक्का व गेहूं की फसल की जांच करायी जा रही है। जांच रिपोर्ट को वरीय पदाधिकारी को भेजा जाएगा। वरीय पदाधिकारी से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिजली आपूर्ति18 घंटे रही बाधित, उपभोक्ता परेशान: चौसा, निज संवाददाता। वद्यिुत उप केन्द्र चौसा और तिरासी से संचालित होने वाली बिजली आपूर्ति पिछले दो दिनों से बाधित है। बुधवार की रात आठ बाधित हुई बिजली आपूर्ति गुरुवार की देर रात दो बजे बहाल हो पायी। इसके बाद भी नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। चौसा का संपूर्ण इलाकों में पिछले 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही।

बताया गया कि बुधवार की देर रात लगभग आठ बजे वद्यिुत उप शक्ति केन्द्र चौसा और तिरासी से टाउन फीडर चौसा, फुलौत, भटगामा, अरजपुर, मोरसंडा, पैना, चंदा, सहित कई गांवो में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इन जगहों पर गुरुवार की देर रात दो बजे बिजली आपूर्ति किसी तरह चालू हो पायी। बिजली विभाग के अधिकारी शुक्रवार की देर रात तक पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति बहाल होने की बात कह रहे हैं। बताया गया कि गुरुवार को हुई बारिश और आंधी से वद्यिुत उप केन्द्र चौसा में कुछ गड़बड़ी होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने की बात कही जा रही है। जेई राजीव रंजन ने कहा कि 33 हजार केवीए की तार में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। गड़बड़ी को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।