Tender Awarded for New Bus Stand in Madhubani - Subhash Kumar Wins नगर परिषद के बस स्टैंड का 33.08 लाख में हुआ टेंडर, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsTender Awarded for New Bus Stand in Madhubani - Subhash Kumar Wins

नगर परिषद के बस स्टैंड का 33.08 लाख में हुआ टेंडर

मधेपुरा के नवटोलिया में नए बस स्टैंड का टेंडर मंगलवार को हुआ। सुभाष कुमार ने 33 लाख 8 हजार की बोली लगाकर टेंडर जीत लिया। यह टेंडर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराWed, 9 April 2025 04:38 AM
share Share
Follow Us on
नगर परिषद के बस स्टैंड का 33.08 लाख में हुआ टेंडर

मधेपुरा, नगर संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत नवटोलिया स्थित नए बस स्टैंड का टेंडर मंगलवार को हो गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए बस स्टैंड का टेंडर किया गया। टेंडर में सर्वाधिक बोली लगाने वाले स्टेशन चौक वार्ड 21 निवासी सुभाष कुमार के नाम टेंडर आवंटित किया। सुभाष कुमार ने 33 लाख 8 हजार रूपये का सर्वाधिक बोली लगाया। मुख्य पार्षद क विता कुमारी साहा, उपमुख्य पार्षद पुष्पलता कुमारी, ईओ तान्या कुमारी सहित अन्य पार्षदों कीउपस्थिति में बस स्टैंड का टेंडर किया गया। टेंडर प्रक्रिया में तीन लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें अरविन्द कुमार अमर ने 33 लाख चार हजार, रणविजय यादव ने 33 लाख तीन हजार और सुभाष कुमार ने 33 लाख 8 हजार रूपये की बोली लगायी। सर्वाधिक बोली लगाने वाले सुभाष कुमार के नाम बस स्टैंड का टेंडर दिया गया। टेंडर प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सुभाष कुमार ने अपनी कुल राशि जमा कर दिया। सुभाष कुमार को 31 मार्च 2026 तक के लिए टेंडर दिया गया। मौके पर वार्ड पार्षद माला देवी, अजय ठाकुर, प्रधान सहायक दीपक कुमार, मानव कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।