Women s Empowerment Program in Naradah Panchayat Highlights Agricultural Support नशाबंदी को आवाज उठायी जीविका दीदी, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsWomen s Empowerment Program in Naradah Panchayat Highlights Agricultural Support

नशाबंदी को आवाज उठायी जीविका दीदी

नरदह पंचायत के पंचायत सरकार भवन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एरिया कॉर्डिनेटर नीतीश कुमार ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 37 योजनाएं चल रही हैं। जीविका दीदियों ने किसानों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSun, 4 May 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
नशाबंदी को आवाज उठायी जीविका दीदी

पुरैनी, संवाद सूत्र। नरदह पंचायत के पंचायत सरकार भवन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर एरिया कॉर्डिनेटर नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 37 से ज्यादा योजनाएं चलायी जा रही है। योजनाओं का परिणाम ही है कि अब महिलाएं खुल कर अपनी समस्याएं रख रही हैं। जीविका उनके लिए बेहतर मंच साबित हो रहा है। कार्यक्रम में कृषि कार्य से जुड़ी जीविका दीदियों ने कहा कि किसानों की माली हालत में सुधार लाने के लिए समय पर खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना बहुत जरूरी है। अनुदानित दरों पर कृषि उपादानों और सिंचाई के साधनों की व्यवस्था की जानी चाहिए।

तभी किसानों की स्थिति में सुधार हो सकता है। कार्यक्रम में महिलाओं के हित में अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की गयी। मौके पर मनोज भारती, पंकज कुमार, प्रीति कुमारी, आयुष कुमार, लेखापाल अनवर आलम, जीविका मित्र फूल कुमारी, खुशबू कुमारी, सिंपी कुमारी, वीणा कुमारी, गीता कुमारी, प्रति कुमारी, पूनम कुमारी, सोनी कुमारी, ममता कुमारी, संगीता कुमारी, पूनम, भारती, मदन कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।