26 Students Successfully Placed in On-Spot Job Placement at Jhajharpur Polytechnic College पॉलिटेक्निक के 26 छात्राओं का हुआ चयन, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani News26 Students Successfully Placed in On-Spot Job Placement at Jhajharpur Polytechnic College

पॉलिटेक्निक के 26 छात्राओं का हुआ चयन

झंझारपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 26 छात्राओं का शनिवार को ऑन स्पॉट जॉब प्लेसमेंट हुआ। 64 छात्राओं के साक्षात्कार के बाद 26 का चयन किया गया, जो तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 6 April 2025 12:03 AM
share Share
Follow Us on
पॉलिटेक्निक के 26 छात्राओं का हुआ चयन

झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की 26 छात्राओं का शनिवार को ऑन स्पॉट जॉब प्लेसमेंट हुआ है। प्लेसमेंट के लिए कॉलेज में 64 छात्राओं का चार चरण में इंटरव्यू लिया था। जिसमें 26 प्रतिभाशाली छात्राओं का अंतिम रूप से चयन किया गया। यह चयन तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने और इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल एवं सिविल इंजीनियरिंग में लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्लेसमेंट कंपनी के एचआर खुर्शीद चौधरी ने कंपनी के सीटीसी कैरियर, विकास कार्य, वातावरण और आवास के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। कॉलेज के प्रिंसिपल शंभू नाथ झा ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल क्रियान्वयन प्रशिक्षण प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. कुमारी शांभवी, सहायक प्रो. आशीष कुमार झा, प्रो. तस्वीर एहसान और कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रो. सुभाष कुमार ने संयुक्त रूप से संचालित किया। जिन छात्राओं को जॉब प्लेसमेंट के लिए बुलाया गया है उनमें इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर कर रही छात्रा तनु, सोनम झा, प्रीति कुमारी, आभा मिश्रा, रूपम कुमारी, साक्षी, शिवानी कुमारी, साक्षी कुमारी एवं सोनाली कुमारी हैं। वहीं सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा आरती कुमारी, सोनम सृष्टि, सिंधु कुमारी, लक्ष्मी पल्लवी, प्रिया, नीमा कुमारी, मुस्कान, चांदनी कुमारी एवं ज्योतिराज है। जबकि मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा नीमा कुमारी, सुरुचि कुमारी, श्वेता कुमारी एवं अंशु प्रिया भारती को बुलावा आया है। इलेक्ट्रिकल्स की छात्रा शिवानी कुमारी व लकी कुमारी को भी जॉब प्लेसमेंट के लिए हैंडसम सैलरी का ऑफर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।