Madhubani Painting Workshop for Artists Celebrating Mithila Art and Culture मधुबनी पेंटिंग को देश के साथ विदेश में भी मिल रही सराहना: मंत्री, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani Painting Workshop for Artists Celebrating Mithila Art and Culture

मधुबनी पेंटिंग को देश के साथ विदेश में भी मिल रही सराहना: मंत्री

मधुबनी में 27 अप्रैल से 03 मई तक मधुबनी पेंटिंग के कलाकारों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद द्वारा किया गया। इस कार्यशाला...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 27 April 2025 11:09 PM
share Share
Follow Us on
मधुबनी पेंटिंग को देश के साथ विदेश में भी मिल रही सराहना: मंत्री

मधुबनी, नगर संवाददाता। मधुबनी पेंटिंग के कलाकारों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन रविवार को हुआ। यह कार्यशाला 27 अप्रैल से 03 मई तक चलेगी। इसका आयोजन मिथिला चित्रकला संस्थान स्थित ललित संग्रहालय, मधुबनी की ओर किया गया है। यह कार्यशाला मिथिला लोककला पर आधारित है। उद्घाटन रविवार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि मिथिला की कला बहुत ही समृद्ध है। मधुबनी पेंटिंग, जो मिथिला क्षेत्र की एक प्रसिद्ध कला है, अपने जीवंत रंगों और आकृतियों के लिए जानी जाती है। मधुबनी पेंटिंग को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी सराहना मिलती है। उद्घाटन कार्यक्रम मे उपस्थित निदेशक, संग्रहालय, बिहार रचना पाटिल ने सभी कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कला आर्थिक सशक्तीकरण का भी एक माध्यम है, जिससे महिलाएं अपना जीवन यापन कर सकती हैं। कलाकारों के द्वारा बनाए गए चित्रों एवं कलाकृतियों को भ्रमण के लिए संग्रहालय आने वाले दर्शकों के अवलोकन के लिये दीर्घाओं में प्रदर्शित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक तथा बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने इस कार्यशाला मे भाग लेने वाले सभी कलाकारों का परिचय कराते हुए उनके कार्य की विशेषता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन संग्रहालय के सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. शंकर सुमन ने दिया। प्रतिभागियों पद्मश्री व नेशलन अवार्डी भी शामिल: कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शांति देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विभा दास, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ललिता देवी, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हेमा देवी, सुनील कुमार, मनोज मल्लिक, सुभद्रा देवी, संजू देवी, धीरेन्द्र कुमार, सुधीरा देवी, राम गोपाल पंडित, रामू पंडित, जगदीश पंडित, गुड्डू कुमार, डॉ. रानी झा, प्रतीक प्रभाकर, संजय कुमार जायसवाल, दिनेश पासवान, राजेश मुखिया, संतोष पासवान, नवनीत कुमार झा,अविनाश कुमार कर्ण, सुलेखा देवी, गबिता झा, पटना, नवादा, समस्तीपुर, सुपौल, बांका, शेखपुरा बेतिया के कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कीर्ति आलोक, प्रतिभा कुमारी, जूही कुमारी, तारकेश्वर पटेल, प्रीति कुमारी, सुजीत कुमार सुमन, राकेश कुमार के साथ-साथ डॉ. विनय कुमार, क्षेत्रीय उप निदेशक, संग्रहालय, नीतीश कुमार, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मधुबनी शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।